बड़वानी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ राहुल फटिंग ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बड़वानी में लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर बने ईवीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम की सीसीटीवी कैमरे से की जाने वाली निगरानी को भी देखा। निरीक्षण के दौरान उपस्थित सुरक्षा जवानों को निर्देशित किया कि राजनैतिक दलो के अभ्यर्थी, उनके प्रतिनिधि एवं आमजन कोई भी व्यक्ति अगर उक्त दोनों टीवी में स्ट्रांग रूम के सीसीटीवी कैमरा की निगरानी को देखने आये तो उन्हे देखने दिया जाये एवं यहां पर रखे हुए रजिस्टर में आने वाले व्यक्ति के नाम की प्रविष्टि करवाते हुए हस्ताक्षर जरूर करवाये जाये। उल्लेखनीय है कि लोकसभा निर्वाचन के तहत एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बड़वानी के परिसर विधानसभावार अलग-अलग स्ट्रॉग रूम बनाये गये है। स्ट्रांग रूम की 3 लेयर सुरक्षा व्यवस्था सीआरपीएफ बटालियन के सशस्त्र बल के जवान कर रहे है। सशस्त्र बल के यह जवान 4 जून तक निरंतर स्ट्रॉग रूम की सुरक्षा 24 घण्टे करते रहेंगे।