BREAKING NEWS
एकादशी पर बरखेड़ा पंथ से निकली विशाल पैदल.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई को निकलेगी.. <<     KHABAR : रेल मंत्री से मिले रीवा सांसद जनार्दन.. <<     KHABAR : योगिनी एकादशी पर श्री श्याम दरबार में.. <<     गुना पुलिस का महा-एक्शन,धनिया व्यापारी के.. <<     BIG REPORT : ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता, मंदसौर.. <<     BIG NEWS : मोहन सरकार में दूसरी बार विधायकों ने कम.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में मानसून का महाविस्फोट!,थमने का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के माल्याखेड़ी में आधी रात को.. <<     KHABAR : प्रभारी-मंत्री के दौरे से पहले ₹3 हजार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बांगरेड़ और सुबह का.. <<     कसरावद में बड़ा हादसा, देवला ब्रिज के पास नदी.. <<     KHABAR : स्कूल चलें हम के दावों की खुली पोल, शहडोल.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर किया.. <<     KHABAR : टेरेसा इंटरनेशनल स्कूल में दीक्षांत व.. <<     KHABAR : राजस्थान के श्रीगंगानगर घटना के विरोध.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 16, 2024, 2:09 pm
KHABAR : अंतरिक्ष की दुनिया को देखने के लिए तारामंडल खुला, फिलहाल इंट्री फ्री, बच्चो के साथ कलेक्टर ने भी अंतरिक्ष की यात्रा का मजा लिया, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। अंतरिक्ष के विज्ञान को करीब से समझने के लिए तारा मंडल को आम लोगो के लिए खोल दिया गया है। यहाँ पर आने वाले लोगो को थ्रीडी फिल्म के जरिए तारो सितारों और स्पेस में होने का रोमांच के अनुभव होगा। फिलहाल तारा मंडल में आम लोगो के लिए इंट्री फ्री रखी गई है।


गुरुवार को कलेक्टर नीरज सिंह तारा मंडल को देखने के लिए पहुंचे। यहाँ उन्होंने बच्चो के साथ स्काई एस्ट्रोनेड पर 3डी फिल्म भी देखि। कलेक्टर सिंह ने बताया कि फिलहाल इसे बच्चो के लिए फ्री रखा गया है। बच्चो को इससे काफी नॉलेज मिलेगा। इस तारामंडल में प्रदेश का पहला थ्रीडी प्रोजेक्टर भी लगाया गया है। जिससे यहां आने वाले पर्यटकों को तारामंडल में बैठकर ऐसा अहसास होगा कि वे तारों-सितारों के बीच ही घूम रहे हैं। आने वाले समय में यहां साइंस सिटी भी विकसित की जाएगी। साइंस सिटी में पर्यटक और विद्यार्थियों को विज्ञान के सिद्धांत खेल और रोचक तरीकों से समझाए जाएंगे।


तारामंडल के केके यादव ने बताया कि 6 मिनट का शो दिखाया जा रहा है जो की पूरी तरह निशुल्क है। जिसमें अंतरिक्ष और स्काई एस्ट्रोनेड पर आधारित 3डी फिल्म है जो की सुबह 11 से 12 बजे तक और दोपहर में 2.30 से 3.30 बजे तक दो बार दिखाया जा रहा है। तारामंडल में एक बार में 81 लोग इसे देख पाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE