BREAKING NEWS
एकादशी पर बरखेड़ा पंथ से निकली विशाल पैदल.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई को निकलेगी.. <<     KHABAR : रेल मंत्री से मिले रीवा सांसद जनार्दन.. <<     KHABAR : योगिनी एकादशी पर श्री श्याम दरबार में.. <<     गुना पुलिस का महा-एक्शन,धनिया व्यापारी के.. <<     BIG REPORT : ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता, मंदसौर.. <<     BIG NEWS : मोहन सरकार में दूसरी बार विधायकों ने कम.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में मानसून का महाविस्फोट!,थमने का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के माल्याखेड़ी में आधी रात को.. <<     KHABAR : प्रभारी-मंत्री के दौरे से पहले ₹3 हजार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बांगरेड़ और सुबह का.. <<     कसरावद में बड़ा हादसा, देवला ब्रिज के पास नदी.. <<     KHABAR : स्कूल चलें हम के दावों की खुली पोल, शहडोल.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर किया.. <<     KHABAR : टेरेसा इंटरनेशनल स्कूल में दीक्षांत व.. <<     KHABAR : राजस्थान के श्रीगंगानगर घटना के विरोध.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 16, 2024, 1:49 pm
KHABAR : 22 मई से शुरू होगा विश्वविद्यालय चलो अभियान, विश्वविद्यालय में इस वर्ष 15 हजार विद्यार्थियों के प्रवेश का टारगेट, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय में इस बार विभिन्न पाठ्क्रमों के लिए देशभर के करीब 15 हजार विद्यार्थियों को प्रवेश देने का लक्ष्य कुलगुरू ने रखा है। प्रवेश के लिए 22 मई से 2 जून तक विश्वविद्यालय चलो अभियान, करियर काउंसलिंग और कुलगुरु के साथ संवाद के आयोजन होंगे। कुलगुरू ने विभागाध्यक्षों की बैठक लेकर तैयारी के निर्देश दिए है।


विक्रम विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. अखिलेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में बैठक बुधवार देर शाम को कार्यपरिषद कक्ष में हुई। बैठक में विभागाध्यक्षों के साथ नवीन शिक्षा सत्र में विभिन्न विभागों में संचालित पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों के प्रवेश में वृद्धि किए जाने के संबंध में चर्चा हुई। कुलगुरू प्रो. पांडेय ने कहा कि विक्रम विश्वविद्यालय में लगातार ही भारतवर्ष से विद्यार्थी आ रहे है। इसके लिए विश्वविद्यालय चलो अभियान, कुलगुरू संवाद रोजगार मेले, कैरियर काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा। चुनाव से सभी लोग फ्री हो चुके है। सभी इसमें लगेंगे। हम लोगों का टारगेट है कि इस बार कम से कम 15 हजार विद्यार्थी प्रवेश लें। कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने आगामी दो सप्ताहों के दौरान विभागों में प्रवेशार्थी विद्याथिज़्यों के मध्य विश्वविद्यालय से संबंधित गतिविधियां करवाने का प्रयास करें। कुलानुशासक प्रो. शैलेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि इस वर्ष भी अभी तक 350 से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीयन करवा लिया है। बैठक में डीएसडब्ल्यू प्रो. सत्येंद्र किशोर मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं फेकल्टी मेम्बर्स उपस्थित थे।


दो दिन लगेगा जॉब फेयर
विश्वविद्यालय द्वारा जॉब फेयर, करियर मार्गदर्शन एवं प्रवेश उत्सव का आयोजन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी एसओईटी में 24 और 25 मई को किया जा रहा है, जिसमें सभी विभागों की ओर से अपने विभाग में संचालित पाठ्यक्रमों से सम्बद्ध करियर अवसर तथा प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी विद्यार्थियों को दी जाएगी। विश्वविद्यालय चलो अभियान के अंतर्गत स्कूल के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग विषय के क्विज एवं विभिन्न विभागों का विजिट कराया जाएगा। इस दौरान कक्षा 12 वीं में सर्वाेच्च अंकों के साथ उत्तीर्ण विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE