BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 16, 2024, 3:48 pm
BIG NEWS : नीमच जिले के गांव बमोरा का जमीन विवाद मामला, जीरन पुलिस ने प्राणघातक हमले को लेकर साधारण धाराओं में दर्ज किया प्रकरण, पीड़ित परिवार ने लगाई एसपी से न्याय की गुहार, पढ़े खबर       

Share On:-

नीमच। जीरन थाना अंतर्गत गांव बमोरा में 13 मई को हुए जमीन विवाद में एक महिला प्रेमलता पाटीदार गंभीर घायल हो गई थी। जीरन पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले प्रेमशंकर पाटीदार एवं राहुल पाटीदार के खिलाफ प्रकरण भी दर्ज किया था। लेकिन पीड़ित पक्ष के परिजन गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और उचित न्याय की गुहार लगाई। परिजनों का कहना हैं कि पुलिस ने प्रकरण में जो धारा लगाई हैं उससे हम संतुष्ट नहीं हैं। 
गांव बमोरा में 13 मई को सुबह करीब 06 बजे अपने घर के सामने की सड़क पर जाते हुए महिला प्रेमलता पाटीदार पर उनके ही पड़ोसी प्रेमशंकर एवं राहुल ने अपने मकान की छत से बड़े-बड़े पत्थरों से प्राणघातक हमला कर दिया था। जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया था, जहां से उसे रैफर किया गया। वहीं इस वक्त महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। यह सारी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। वर्तमान में यह महिला श्रीराम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के आईसीयू में जीवन और मृत्यु के बीच झूल रही हैं।
इस प्रकरण में ध्यान देने योग्य बात यह है कि थाना जीरन की पुलिस ने साधारण धाराओं में प्रकरण दर्ज किया हैं। जबकि यह हत्या का प्रयास है जो कि सीसीटीवी फुटेज एवं घटना स्थल के ताजातरीन फोटोग्राफ से स्पष्ट दिखाई दे रहा हैं। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है तथा ग्राम पंचायत की सरपंच एवं अन्य ग्रामवासियों ने आज पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर कठोर कार्यवाई की मांग की हैं।
विधायक दिलीपसिंह परिहार एवं आरएसएस के शिवनारायण गेहलोद ने निजी चिकित्सालय में जाकर मौत से जूझ रही महिला के हालचाल जाने एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाकर कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE