BREAKING NEWS
एकादशी पर बरखेड़ा पंथ से निकली विशाल पैदल.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई को निकलेगी.. <<     KHABAR : रेल मंत्री से मिले रीवा सांसद जनार्दन.. <<     KHABAR : योगिनी एकादशी पर श्री श्याम दरबार में.. <<     गुना पुलिस का महा-एक्शन,धनिया व्यापारी के.. <<     BIG REPORT : ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता, मंदसौर.. <<     BIG NEWS : मोहन सरकार में दूसरी बार विधायकों ने कम.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में मानसून का महाविस्फोट!,थमने का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के माल्याखेड़ी में आधी रात को.. <<     KHABAR : प्रभारी-मंत्री के दौरे से पहले ₹3 हजार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बांगरेड़ और सुबह का.. <<     कसरावद में बड़ा हादसा, देवला ब्रिज के पास नदी.. <<     KHABAR : स्कूल चलें हम के दावों की खुली पोल, शहडोल.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर किया.. <<     KHABAR : टेरेसा इंटरनेशनल स्कूल में दीक्षांत व.. <<     KHABAR : राजस्थान के श्रीगंगानगर घटना के विरोध.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 16, 2024, 12:06 pm
KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ भोपाल में विवाह दिवस और पुंसवन संस्कार, भारतीय संस्कार परंपरा को जीवंत रखने शक्तिपीठ का निःशुल्क आयोजन, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। गायत्री शक्तिपीठ भोपाल में गुरूवार को 10 भाई-बहनों के जन्मदिवस, 3 जोड़ों का विवाह दिवस संस्कार एवं एक पुंसवन संस्कार गायत्री यज्ञ के माध्यम से सम्पन्न हुआ। सभी के मंगलमय जीवन एवं सुखी दांपत्य जीवन के लिए गायत्री मंत्र एवं महा मृत्युंजय मंत्र से आहुति दी गई। इस मौके पर पुष्प वर्षा कर उपस्थिति जनों ने आशीर्वाद दिया। भारतीय संस्कार परंपरा का नई पीढ़ी में जागरण एवं जीवंत बनाए रखने के लिए शक्तिपीठ भोपाल ने यह व्यवस्था निःशुल्क रखी है।


आज मनाए गए जन्मदिवस में चाहत सैनी, कनिष्क श्रीवास्तव, गौरव माहेश्वरी, रणवीर, उत्कर्ष दुबे, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, रशिका डावर, कृतिका गहलोत ,विधान, भावना कश्यप, काव्यांजलि गहलोत। शामिल हुए। पुंसवन संस्कार और विवाह दिवस में पी एस चौहान,रोहित सारिका, कृतेश- वैशाली, रमेश माया नागर शामिल हुए।


उल्लेखनीय है कि अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा निर्धारित 16 प्रकार के भारतीय संस्कारों को गायत्री परिवार के प्रत्येक केंद्रों पर समय समय पर मनाया जाता है। इसके साथ ही गायत्री शक्तिपीठ भोपाल में प्रतिदिन सुबह 7 से 8 बजे तक गायत्री यज्ञ के माध्यम से सभी संस्कार निःशुल्क कराए जाते हैं। जिसमें विशेष रूप से जन्म दिवस ,विवाह दिवस, पुंसवन संस्कार नामकरण, अन्नप्राशन, मुंडन, दीक्षा आदि संस्कार प्रति दिन सम्पन्न कराए जाते हैं ।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE