BREAKING NEWS
VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<     KHABAR : सेगांव में सेवा संकल्प बना उत्सव,.. <<     BIG UPDATE VIDEO : मालवा में सियासत गरम, राहुल गांधी के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट ने वृक्षों को रक्षा सूत्र.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर दतिया में दीप.. <<     NEWS : तेरापंथ भवन में गूंजे धर्म और साधना के.. <<     NEWS : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे.. <<     NEWS : दुर्ग पर यातायात व्यवस्था सुगम बनाने.. <<     WEATHER REPORT : मालवा के कई जिलों में आज फिर बदला मौसम,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा से.. <<     KHABAR : एसआर ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में गूंजे.. <<     BIG NEWS : कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी का किया.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी से नहाया बालाजी मंदिर,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 16, 2024, 3:12 pm
BIG NEWS : हॉस्टल का रूम और नर्स किरण, जब सुबह नहाने के लिए बाथरूम में गई, फिर बहुत देर तक नहीं लोटी तो साथी ने लगाई आवाज, जैसे ही देखा दरवाजे के नीचे से तो..., जानिए किस हाल में थी युवती, पढ़े खबर        

Share On:-

विदिशा। मेडिकल कॉलेज विदिशा के ऑर्थोपेडिक विभाग में पदस्थ एक नर्स बाथरुम में बेहोश मिली, दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार नर्स किरण रैकवार गुरुवार सुबह अपने हॉस्टल के बाथरुम में बेहोश मिली। काफी देर तक नहीं निकलने पर रूम मेट ने बहुत आवाज लगाई और दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। जब उसने दरवाजे के नीचे से देखा तो किरण बाथरुम में बेहोश पड़ी थी। इसके बाद रूम मेट ने आसपास के रूम में रह रहीं नर्सों को बुलाया और बाथरुम का दरवाजा तोड़कर किरण को बाहर निकलवाया। इसके बाद बेहोश नर्स को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नर्स किरण की मौत से उसके साथ काम करने वाली नर्सों का रो-रो कर बुरा हाल था। रो-रो कर कुछ नर्सों की हालत इतनी खराब हो गई कि उनको भर्ती किया गया। वहीं मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ मनीष निगम ने बताया कि किरण बाथरुम में बेहोश मिली थी, दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकल गया। जब उसे अस्पताल लेकर आए तब उसकी बीपी और पल्स नहीं थी तत्काल उसे वेंटिलेटर पर रखा गया डॉक्टर ने काफी कोशिश की लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। उसका पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है ,पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही सही वजह सामने आ पाएगी।
बताया गया कि किरण जबलपुर की रहने वाली थी। उसके पिता ऑटो चलाते हैं और वह चार भाई बहनों में सबसे बड़ी थी उस पर घर की जिम्मेदारी थी। हाल ही में उसने अपने छोटे भाई को लोन लेकर एक लोडिंग ऑटो दिलवाया था, अपनी बहन को नर्सिंग की पढ़ाई करा रही थी। किरण अपने काम की प्रति इतनी गंभीर थी कि वह अपनी ड्यूटी समय से पहले ही अस्पताल पहुंच जाती थी और अपने काम को बखूबी करती थी, उसके काम से सभी लोग खुश रहते थे। आज सुबह जब वह ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार होने के लिए बाथरुम में नहाने गई थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE