BREAKING NEWS
BIG NEWS : मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 60 लीटर अवैध हाथभट्टी की कच्‍ची शराब के.. <<     NEWS : गायत्री परिवार ने मनाई गंगा सप्तमी, गंभीरी.. <<     KHABAR : निर्वाचन संपन्न होने के साथ ही मतदान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जिले का नैनपुर ग्राम और नरवाई जलाने वाले.. <<     KHABAR : जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : पिपलियामंडी नगर में आवारा श्वान का आतंक,.. <<     NEWS : रुद्र सेना गौ सेवा टीम झालावाड़ ने.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मीना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ली समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के गांव खेड़ा खदान के ग्रामीण.. <<     NEWS : भवानीमंडी में पेयजल के लिए मिल रहा गन्दा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सीबीएसई ने घोषित किए परिणाम, देवरी खवासा.. <<     KHABAR : कृषि विज्ञान केन्द्र में बुवाई पद्धति के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 23, 2023, 3:33 pm
BIG NEWS : मालवा-मेवाड़ में काले सोने का तोल और हजारों काश्तकार, जब खेतों से निकाली अफीम और पहुंचे केंद्र, फिर जैसे ही सामने आया गाढ़ता का ये सच तो उड़े होश, नई तकनीक को लेकर कह दी ये बड़ी बात, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

नीमच। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो इन दिनों मालवा व मेवाड़ के काश्तकारों की अफीम का तौल कर रहा है। नीमच, मंदसौर, रतलाम व चित्तौड़गढ़ जिले के किसानों की अफीम के तौल का कार्य चल रहा है। विभाग इस तौल के बाद अफीम की गाढ़ता का रिजल्ट भी वेबसाइट पर प्रतिदिन अपडेट कर रहा है। वहीं सीपीएस पद्धति के किसानों के डोडों का तौल भी केंद्रों पर शुरू हो गया है। 
नीमच में 1 अप्रैल से काश्तकारों की अफीम का कनावटी रोड के नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित होटल आम्रपाली रिसोर्ट में तौल किया जा रहा है। इस वर्ष अफीम एवं क्षारोद कारखाना ने किसानों की अफीम की गाढ़ता परीक्षण का परिणाम स्पष्ट करने के लिए नई तकनीक अपनाई है। इस तकनीक से किसान भी स्वयं अपनी अफीम की गाढ़ता की स्थिति का पता कर सकते हैं। 

अफीम किसानों ने परिणामों पर जताया संतोष-
अफीम काश्तकारों ने तत्काल मिल रहे अफीम की गाढ़ता के परिणाम पर खुशी जाहिर की है। किसानों का कहना है कि इस नई व्यवस्था व गाढ़ता का रिजल्ट ऑनलाइन अपडेट किए जाने से भ्रष्टाचार पर पूर्ण रूप से रोक लग गई है। अब किसी भी किसान से मार्फिन के नाम पर कोई भी अधिकारी रूपयों की मांग नहीं कर रहा है। आंकड़ा सामने आने के बाद समूची स्थिति स्पष्ट हो रही है। 

22 अप्रैल को किए तोल का रिजल्ट जारी-
अफीम फैक्टरी के जीएम नरेश बुन्देल ने बताया कि वर्तमान में अफीम की सैम्पलिंग का काम चल रहा है। जैसे-जैसे परिणाम आ रहे हैं उन्हें विभाग की वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है। काश्तकार स्वयं भी अपनी अफीम की स्थिति को वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। नीमच व मंदसौर डिविजन व रतलाम के जावरा में 22 अप्रैल को किए गए 2400 किसानों की अफीम के परीक्षण का रिजल्ट वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। कारखाना के जीएम नरेश बुन्देल ने बताया कि पिछले साल की तरह इस साल भी ओपियम कंटेनर ट्रेकिंग एप्लिकेशन यानी ओसीटीए का प्रयोग किया जा रहा है। इसमें अफीम किसान का कंटेनर जब फैक्ट्री में आता है तो किसी को पता नहीं चलता की इस कंटेनर में किस किसान की अफीम है। यह सॉफ्टवेयर क्यूआर कोड और ब्लॉक चेन आधारित बनाया गया है जो समूची प्रणाली को पूरी तरह से गोपनीय एवं पारदर्शी बनाता है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE