BREAKING NEWS
गुना पुलिस का महा-एक्शन,धनिया व्यापारी के.. <<     BIG REPORT : ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता, मंदसौर.. <<     BIG NEWS : मोहन सरकार में दूसरी बार विधायकों ने कम.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में मानसून का महाविस्फोट!,थमने का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के माल्याखेड़ी में आधी रात को.. <<     KHABAR : प्रभारी-मंत्री के दौरे से पहले ₹3 हजार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बांगरेड़ और सुबह का.. <<     कसरावद में बड़ा हादसा, देवला ब्रिज के पास नदी.. <<     KHABAR : स्कूल चलें हम के दावों की खुली पोल, शहडोल.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर किया.. <<     KHABAR : टेरेसा इंटरनेशनल स्कूल में दीक्षांत व.. <<     KHABAR : राजस्थान के श्रीगंगानगर घटना के विरोध.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और.. <<     NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 14, 2024, 4:26 pm
KHABAR : जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न, कलेक्टर ने दिए ब्लेक स्पॉट चिन्हित कर रोड मार्किंग और संकेतक लगवाने के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

मंडला। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने निर्देशित किया कि जिले के ब्लेक स्पॉट चिन्हित कर रोड मार्किंग और यातायात के संकेतक लगवाएं। वाहनांे के फिटनेस की जांच करें। ओवरलोड वाहनों पर कार्यवाही करें। इस संबंध में उन्होंने मनेरी में संचालित उद्योगों के प्रबंधकों की बैठक लेने के लिए जिला उद्योग अधिकारी तथा परिवहन अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। 

कलेक्टर ने कहा कि नगरीय क्षेत्र में संचालित ऑटो रिक्शा संचालकों के साथ भी बैठक आयोजित करें तथा उन्हें यातायात के संबंध में विस्तार से जानकारी दें। स्कूलों में छात्र-छात्राओं को लाने-ले जाने के लिए लगी बसों तथा छोटे वाहनों की भी फिटनेस की जांच आवश्यक रूप से करें। सड़कों पर लगने वाले दुकान की सामग्री हटवाएं, आवश्यकतानुसार जप्ती की कार्यवाही भी करें। मानसून के पूर्व क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का चिन्हांकन कर मरम्मत कराएं, डेंजर साईन आदि के संकेतक भी लगाएं।

बैठक में पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने कहा कि शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करें। बाजार में सड़क पर खड़े वाहनों को जप्त करें तथा जुर्माने की कार्यवाही भी करें। बस स्टेंड में अनावश्यक रूप से खड़ी बसों को हटवाने की कार्यवाही करें। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा, जिला परिवहन अधिकारी रमा दुबे सहित संबंधित उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE