पिपलियामंडी। नगर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता ही जा रहा हैं। जिसके कारन आमजन सहित पशुओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं।
मंगलवार सुबह महेश जादव के बाड़े में बंधी गाय के 12 दिन की बछिया को कुत्तों ने नोंचकर मार डाला। वहीं दूसरी 01 साल की गाय के पांव पर भी काट डाला। उल्लेखनीय हैं कि पूर्व में भी आवारा कुत्तों ने इसी कालोनी में 2 बछड़ों को नोंच कर मार डाला था। जिसकी सूचना भी नगर परिषद को दी थी। आज ये तीसरी घटना हुई है। नगर परिषद को तत्काल इस ओर ध्यान देना चाहिए वरना नगर में असंख्य आवारा कुत्तों की वजह से कभी भी कोई जनहानी जैसी गंभीर घटना भी हो सकती हैं।