BREAKING NEWS
GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<     KHABAR : चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानवता की मिसाल बनी पुलिस, शोकाकुल.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 1, 2023, 8:18 pm
BIG NEWS : अवैध मादक पदार्थ की तस्करी और चित्तौड़गढ़ जिले का कांस्टेबल, जब चढ़ा सूरतगढ़ पुलिस के हत्थे तो खुला ये बड़ा राज, अब एसपी ने जारी किया आदेश, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मादक पदार्थ तस्करों से मिलीभगत कर अवैध अफीम परिवहन करते गिरफ्तार हुउ चित्तौड़गढ़ जिले के एक कांस्टेबल को पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को आदेश जारी कर राज्य सेवा से बर्खास्त कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि जिला चित्तौड़गढ़ के 2015 बैच का कांस्टेबल पद पर भर्ती श्रीगंगानगर जिले के सोमासर थाना रजियासर निवासी हनुमान पिता कानाराम को तस्करों से मिलीभगत कर अफीम परिवहन करते श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ शहर थाने में गिरफ्तार होने व अपराधिक मुकदमा दर्ज होने पर अपराध प्रमाणित पाए जाने से गुरुवार को एक आदेश जारी कर राज्य सेवा से बर्खास्त किया है।
जानकारी अनुसार कॉन्स्टेबल हनुमान अपने एक अन्य साथी सीताराम के साथ निम्बाहेड़ा क्षेत्र से अफीम लेकर श्रीगंगानगर के लिए रवाना हुआ, जिसे दिनांक 14.05.2023 को श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ शहर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध अफीम के साथ दबोच कर उनके कब्जे से 3.690 किलोग्राम अफीम जप्त की थी। सूरतगढ़ शहर पुलिस ने कांस्टेबल हनुमान व उसके साथी सीताराम को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर 5 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त कर 20 मई को पुनः न्यायिक अभिरक्षा में भेजा था। कॉन्स्टेबल हनुमान के खिलाफ सूरतगढ़ शहर थाने पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज होने पर 15 मई को पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ ने निलंबित कर दिया था।
निलंबन आदेश के पश्चात पुलिस प्राथमिक जांच में कॉन्स्टेबल हनुमान दोषी पाए जाने पर पुलिस जैसे अनुशासित व जिम्मेदार महकमे में पदस्थापित होकर एक लोक सेवक होते हुए अवैध अफीम का परिवहन कर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्तता पाए जाने पर गुरुवार को राज्य सेवा से बर्खास्त किया गया है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE