BREAKING NEWS
KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 14, 2026, 5:35 pm
NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और जनकल्याण शिविरों पर मंथन, मंडल प्रभारियों को सांसद सीपी जोशी ने दिया मंत्र, बोले- सक्रिय बूथ और मंडल ही संगठन की ताकत, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

निंबाहेड़ा। भारतीय जनता पार्टी जिला चित्तौड़गढ़ की मासिक बैठक रविवार को भाजपा जिला कार्यालय, निंबाहेड़ा में आयोजित हुई। बैठक के मुख्य अतिथि चित्तौड़गढ़ सांसद एवं भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी रहे। विशिष्ट अतिथि विधायक श्रीचंद कृपलानी तथा अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए सांसद सीपी जोशी ने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार सक्रिय मंडल और बूथ हैं। मंडल प्रभारियों की जिम्मेदारी है कि वे मंडलों को सशक्त बनाएं, सक्रिय कार्यकर्ताओं की पहचान कर उन्हें संगठन में जिम्मेदारियां दें तथा संगठनात्मक ढांचे की पूरी जानकारी रखें।

उन्होंने कहा कि मंडल प्रभारी नियमित रूप से बूथ अध्यक्षों, मंडल कार्यकारिणी और शक्ति केंद्रों के कार्यकर्ताओं से संवाद बनाए रखें। केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने के लिए सतत जनसंपर्क करें तथा मंडल एवं शक्ति केंद्र स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित करें। साथ ही सोशल मीडिया, स्वच्छता अभियान एवं अन्य दायित्वों का निर्वहन कर रहे कार्यकर्ताओं के कार्यों की समीक्षा करने पर भी जोर दिया।

विशिष्ट अतिथि विधायक श्रीचंद कृपलानी ने कहा कि आगामी जनकल्याण शिविरों में भाजपा कार्यकर्ता आमजन की समस्याओं के समाधान में सहयोग करें तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की निगरानी करें, जिससे अधिक से अधिक पात्र लोगों को लाभ मिल सके।

अध्यक्षीय उद्बोधन में जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने कहा कि पार्टी द्वारा दिए गए कार्यक्रमों को गंभीरता से लेते हुए बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ानी होगी। संगठन में कार्यकर्ताओं को उनके समर्पण और योगदान के आधार पर जिम्मेदारियां मिली हैं, इसलिए सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री रघु शर्मा ने किया। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। जिला महामंत्री हर्षवर्धन सिंह रूद ने आभार व्यक्त किया, जबकि जिला महामंत्री कैलाश मंत्री ने जनकल्याण शिविरों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

बैठक में आगामी जनकल्याण शिविर, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एवं निर्वाण दिवस सहित विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अशोक रायका, नरेन्द्र सिंह भूरकिया, चंद्रशेखर शर्मा, देवीलाल जणवा, जिला मंत्री गोवर्धन जाट, गोपाल चौबे, पारस वीरवाल, शौकीन चपलोत, जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, जिला प्रवक्ता मानवेन्द्र सिंह, दीपक शर्मा, जिला आईटी संयोजक नन्दकिशोर लौहार, सह संयोजक आशिष शर्मा, सोशल मीडिया सह संयोजक दीपक अग्रवाल सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE