देवरी खवासा। चारधाम की पवित्र यात्रा पूर्ण कर श्रद्धालु गोपाल राठौर एवं उनकी धर्मपत्नी गुड्डी राठौर सकुशल अपने गृह ग्राम लौटे। गांव पहुंचने पर परिजनों, मित्रों एवं ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
यात्रा से लौटने के बाद दंपती ने सर्वप्रथम देवनारायण मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा गांव के विभिन्न मंदिरों में दर्शन कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात उन्होंने गांव के वरिष्ठजनों से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया।
गोपाल राठौर ने चारधाम यात्रा को अपने जीवन का सौभाग्य बताते हुए कहा कि यात्रा के दौरान उन्होंने समस्त ग्रामवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।