BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 14, 2026, 5:29 pm
KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन, विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर बच्चों से किया शिक्षा से जुड़ने का आह्वान, जन साहस संस्था ने बांटी शैक्षणिक सामग्री, बाल श्रम के प्रति किया जागरूक, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

पिपलिया हाड़ी। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जन साहस संस्था द्वारा एसबीआई फाउंडेशन के सहयोग से ग्राम पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बाल श्रम उन्मूलन के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए प्रेरित करना था।

शिविर में बच्चों एवं ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व तथा बाल श्रम के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। संस्था के कार्यकर्ताओं ने बताया कि बाल श्रम बच्चों के बचपन, शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य को प्रभावित करता है। बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय जाने एवं शिक्षा को सफलता का आधार बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को कॉपी, पेन, पुस्तकें एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। संस्था के प्रतिनिधियों ने कहा कि शिक्षा के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध होने से बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ती है और वे अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ते हैं।

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं बच्चों ने सहभागिता की। जन साहस संस्था की ओर से प्रियंका अहीर, समीर मंसूरी, धर्मा मालवीय सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE