BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 14, 2026, 5:58 pm
BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, ढाई लाख की एमडी ड्रग्स के साथ खाकी के हत्थे चढ़े तस्कर, भागने की कोशिश हुई नाकाम, अब सलाखों के पीछे रहेंगे अबरार और फैजान, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना वायडी नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर तस्करों को 200 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 2.50 लाख रुपये मूल्य की एमडी ड्रग्स, एक मोटरसाइकिल तथा दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी.एस. बघेल एवं सीएसपी जितेंद्र भास्कर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शिवांशु मालवीय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक एमडी ड्रग्स की तस्करी के उद्देश्य से एमआईटी चौराहा से रामटेकरी रोड स्थित केंद्रीय विद्यालय के पास आने वाले हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। पुलिस को देखकर दोनों आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अबरार उर्फ सन्ना (26) निवासी मर्दादीन मोहल्ला तथा फैजान (21) निवासी बड़ी होली, किला रोड, मंदसौर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से 200 ग्राम एमडी ड्रग्स, टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल (एमपी-14-ज़ेडजी-1822) तथा दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना वायडी नगर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूछताछ में आरोपी अबरार ने मादक पदार्थ अफजल कुरैशी निवासी मर्दादीन मोहल्ला, मंदसौर से लाना स्वीकार किया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है तथा मामले में अन्य तस्करों के नाम सामने आने की संभावना भी जताई जा रही है।

थाना वायडी नगर पुलिस की इस कार्रवाई को मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE