BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 14, 2026, 5:55 pm
KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान, पक्षियों के लिए परिंडे और प्रकृति के लिए लगाए पौधे, पर्यावरण संरक्षण को लेकर शामगढ़ में चलाया जागरूकता अभियान, पढ़े कमलेश प्रजापति की खबर 

Share On:-

शामगढ़। पर्यावरण संरक्षण एवं बेजुबान पशु-पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने के उद्देश्य से बी.आर. फाउंडेशन द्वारा रविवार को शामगढ़ में परिंडे वितरण एवं वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया।

अभियान के तहत रेलवे स्टेशन, पुलिस थाना, शासकीय अस्पताल, महाविद्यालय एवं रॉयल एकेडमी सहित विभिन्न सार्वजनिक एवं प्रशासनिक स्थलों पर पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था हेतु परिंडे लगाए गए। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण भी किया गया।

संस्था द्वारा आम नागरिकों को परिंडे वितरित किए गए तथा उनके साथ विभिन्न प्रजातियों के फूलों एवं पौधों के बीज भी प्रदान किए गए। संस्था के सदस्यों ने नागरिकों से भीषण गर्मी में पक्षियों और जानवरों के लिए पानी की व्यवस्था करने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।

संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्षारोपण से पर्यावरण संतुलन बना रहता है, वहीं परिंडे लगाने से गर्मी के मौसम में पक्षियों को राहत मिलती है। उन्होंने बताया कि बी.आर. फाउंडेशन पिछले सात वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत है। संस्था अब तक 1 लाख 70 हजार से अधिक परिंडे वितरित एवं स्थापित कर चुकी है तथा 65 हजार से अधिक पौधों का वितरण कर चुकी है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण एवं जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशील रहने का संकल्प लिया तथा आमजन से भी इस मुहिम में सहभागी बनने का आह्वान किया।

इस अवसर पर संस्था के संस्थापक कृष्ण परिहार, प्रदेश महासचिव बलवंत तंवर, जिला महासचिव सुनील सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष रवि बोराना, संगठन मंत्री अर्जुन मालवीय, संगठन मंत्री विष्णु चिल्लोद, शामगढ़ तहसील अध्यक्ष प्रेमदास बैरागी, तहसील उपाध्यक्ष संजय कथारिया, तहसील मीडिया प्रभारी महेंद्र निपानिया, राहुल बाघेला, महेश भुनेचा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE