BREAKING NEWS
मध्य प्रदेश की जेलों में योग सप्ताह का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य.. <<     खरगोन में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर.. <<     KHABAR : शाजापुर पुलिस की रातभर कॉम्बिंग गश्त,.. <<     KHABAR : राज्यसभा चुनाव पर बवाल, युवा कांग्रेस ने.. <<     उज्जैन जिले के तराना के महादेव खोरा में.. <<     मंदसौर में कांग्रेस का महाआक्रोश,मीनाक्षी.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, जून माह की इस.. <<     शाजापुर हॉस्टल की रसोई में प्रेशर कुकर.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर घटियावली, किसान की.. <<     NEWS : स्थायी लोक अदालत के संबंध में जन-जागरूकता.. <<     NEWS : महावीर मंडल चित्तौड़गढ़ का नया अध्यक्ष चुना.. <<     NEWS : बालश्रम मुक्त चित्तौड़गढ़ अभियान के तहत्.. <<     NEWS : अवैध अतिक्रमण को लेकर चित्तौड़ दुर्ग पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार.. <<     KHABAR : केंद्र सरकार के 12 वर्षीय कार्यकाल पूरा.. <<     गुना में सोशल मीडिया पोस्ट पर भारी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 4, 2023, 10:56 am
REPORT : बिना अतिरिक्त चार्ज दिए उपभोक्ता कर सकेंगे नजदीक के ऑनलाइन कियोस्क सेंटर से बिजली बिलों का भुगतान, पढ़े खबर 

Share On:-

सागर। बिजली उपभोक्ता बिना कोई अतिरिक्त चार्ज दिए घर बैठे अथवा अपने नजदीक के ऑनलाइन कियोस्क से बिजली बिलों का भुगतान आसानी से कर सकते हैं। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा  बिजली उपभोक्ताओं को कंपनी के पोर्टल, एमपीऑनलाइन कियोस्क, आईसेक्ट कियोस्क, पीओएस मशीन एवं कलेक्शन एजेंट जैसे अनेक विकल्प उपलब्ध कराये गए हैं। इनसे उपभोक्ता अपने बिजली बिल का भुगतान बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के कर सकते हैं।  
कंपनी ने बताया है कि बिजली उपभोक्ता कंपनी की बेवसाइट चवतजंस.उचब्र.पद  पर एचडीएफसी (च्ंलन्) एवं इंडियाआइडिया डॉट कॉम (बिल डेस्क) के पेमेंट गेटवे के माध्यम से उपलब्ध विकल्प डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग, ईसीएस, ईबीपीएस, एनएसीएच, कैश कार्ड, वॉलेट्स अथवा गूगल पे, फोन पे, अमेजॉन पे, फ्री रिचार्ज आदि से भी बिजली बिलों का भुगतान कर सकते हैं।   इसके अतिरिक्त एमपी ऑनलाइन की बेवसाइट से उपभोक्ता स्वयं बिजली बिल का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं। साथ ही यह एम.पी. आनलाइन के विभिन्न अंचलों में स्थापित कियोस्क से बिना कोई अतिरिक्त चार्ज दिए उपभोक्ता द्वारा विद्युत देयक का भुगतान किया जा सकता है। एम.पी. ऑनलाइन को देय सर्विस चार्ज का भुगतान कंपनी द्वारा वहन किया जाएगा। वहीं शहरी क्षेत्रों में आईसेक्ट (।प्ैम्ब्ज्) के स्थापित कियोस्क से भी उपभोक्ता अपना विद्युत देयक का भुगतान कर सकते हैं। आईसेक्ट से बिजली बिल भुगतान करने पर भी उपभोक्ता से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।  
कंपनी द्वारा वितरण केन्द्र कार्यालयों में पीओएस मशीन से तथा ग्रामीण क्षेत्र में अधिकृत मीटर रीडर तथा लाइन कर्मचारी द्वारा घर-घर जाकर भी बिजली बिल भुगतान की सुविधा उपलब्ध है। इसी प्रकार कंपनी के अधिकृत कलेक्शन एजेंट द्वारा भी बिजली बिल का भुगतान लिया जा रहा है एवं कलेक्शन एजेंट को देय सर्विस चार्ज का भुगतान कंपनी द्वारा वहन किया जा रहा है। उपभोक्ता ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन बिजली बिल भुगतान के लिए उपलब्ध अनेक विकल्प में से किसी भी विकल्प का उपयोग कर बिजली बिलों का भुगतान कर पावती अवश्य प्राप्त करें। कंपनी द्वारा निम्नदाब घरेलू उपभोक्ताओं को ऑनलाइन भुगतान करने पर उनके कुल बकाया बिल पर 0.50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही है। साथ ही अधिकतम छूट के लिए कोई सीमा बंधन नहीं है। इसी प्रकार उच्चदाब उपभोक्ताओं को प्रति बिल कैशलेस भुगतान पर 1000 रूपये की छूट प्रदान की जा रही है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE