BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 15, 2026, 3:15 pm
BIG NEWS : मध्यप्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर मंदसौर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पुलिस ने की पानी की बौछार, भाजपा कार्यालय घेरने जा रहे 13 कार्यकर्ता हिरासत में, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। मध्यप्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में सोमवार को युवक कांग्रेस एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंदसौर में जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कार्यालय से भाजपा कार्यालय का घेराव करने निकले कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गांधी चौराहे और बालाजी मंदिर के बीच बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेड पार करने का प्रयास करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पहले समझाइश दी, लेकिन प्रदर्शनकारियों के नहीं मानने पर फायर ब्रिगेड की सहायता से पानी की बौछार की गई।

पानी की बौछार के बावजूद कार्यकर्ता पीछे नहीं हटे और सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए प्रदर्शनकारियों को हटाया। लगभग एक घंटे तक चले इस घटनाक्रम में पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने डटे रहे।

प्रदर्शन के दौरान दो से तीन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मामूली चोटें आने की जानकारी सामने आई है। वहीं कार्यकर्ता सम्यक जैन के घायल होने की भी सूचना है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 13 कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों में दुर्गाशंकर धाकड़, राघव सिंह शक्तावत, तरुण खींची, सावन मकवाना, वर्षा, मुकेश धनगर, ऋतिक मालवीय, दुर्गेश पवार, हरिओम बैरागी, योगेंद्र गौड़, ओमप्रकाश, अरबाज मंसूरी एवं एक अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं।

प्रदर्शन को देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के विभिन्न थानों से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ता शांतिपूर्ण एवं गांधीवादी तरीके से भाजपा कार्यालय का घेराव करने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने सरकार के दबाव में कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

वहीं सीएसपी जितेंद्र भास्कर ने बताया कि भाजपा कार्यालय घेराव कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं ली गई थी। प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन नहीं मानने पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पानी की बौछार और हिरासत की कार्रवाई करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE