BREAKING NEWS
NEWS : जिला कलेक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, मजदूरी.. <<     KHABAR : 12 वर्षों की उपलब्धियों पर मंथन, विकसित.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 पर मंथन, किसानों की मांगों.. <<     मध्य प्रदेश की जेलों में योग सप्ताह का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य.. <<     खरगोन में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर.. <<     KHABAR : शाजापुर पुलिस की रातभर कॉम्बिंग गश्त,.. <<     KHABAR : राज्यसभा चुनाव पर बवाल, युवा कांग्रेस ने.. <<     उज्जैन जिले के तराना के महादेव खोरा में.. <<     मंदसौर में कांग्रेस का महाआक्रोश,मीनाक्षी.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, जून माह की इस.. <<     शाजापुर हॉस्टल की रसोई में प्रेशर कुकर.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर घटियावली, किसान की.. <<     NEWS : स्थायी लोक अदालत के संबंध में जन-जागरूकता.. <<     NEWS : महावीर मंडल चित्तौड़गढ़ का नया अध्यक्ष चुना.. <<     NEWS : बालश्रम मुक्त चित्तौड़गढ़ अभियान के तहत्.. <<     NEWS : अवैध अतिक्रमण को लेकर चित्तौड़ दुर्ग पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 15, 2026, 3:44 pm
KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, जून माह की इस तारीख से शुरू होगा निःशुल्क मुर्गीपालन प्रशिक्षण, प्रशिक्षण के लिए आवेदन शुरू, 35 सीटें निर्धारित, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) मंदसौर द्वारा 20 जून 2026 से 12 दिवसीय निःशुल्क मुर्गीपालन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए पंजीयन प्रारंभ हो चुके हैं तथा इच्छुक अभ्यर्थी 20 जून तक आवेदन कर सकते हैं। संस्थान द्वारा कुल 35 सीटें निर्धारित की गई हैं। सीटें पूर्ण होने पर आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। प्रवेश ष्पहले आओ, पहले पाओष् के आधार पर दिया जाएगा।

संस्थान प्रबंधन के अनुसार प्रशिक्षण का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों के 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के युवक एवं पुरुष उठा सकेंगे। प्रशिक्षण अवधि के दौरान आवास, भोजन एवं नाश्ते की निःशुल्क व्यवस्था रहेगी। साथ ही प्रशिक्षणार्थियों को बैंकिंग संबंधी जानकारियां एवं समस्याओं के समाधान की जानकारी भी प्रदान की जाएगी।

इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन के साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड एवं समग्र आईडी की छायाप्रति जमा करनी होगी। आवेदन सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, सर्किट हाउस के पास, नई आबादी थाना, मंदसौर में जमा किए जा सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 6269058449, 7999852839, 8435806297 एवं 9111858590 पर सुबह 10 बजे से शाम 5रू30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE