शाजापुर एसपी यशपाल सिंह राजपूत के निर्देश और एएसपी घनश्याम मालवीय के नेतृत्व में रातभर चले इस अभियान में 300 से अधिक पुलिसकर्मी मैदान में उतरे। गश्त से पहले एसपी ने सभी टीमों को ब्रीफ किया। वरिष्ठ अधिकारियों ने खुद रातभर थानों का दौरा कर निगरानी की। 47 स्थायी वारंटी गिरफ्तार किए गए 78 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। 12 जिला बदर अपराधियों की जांच की गई। 73 गुंडा और 104 निगरानीशुदा बदमाशों की चेकिंग हुई। छक्च्ै एक्ट का 10,000 रुपए का ईनामी वारंटी भी पकड़ा गया। आबकारी एक्ट में 5 केस दर्ज किए गए। 35 होटल, लॉज, ढाबों और धर्मशालाओं की जांच की गई।
बैंक, एटीएम और संवेदनशील जगहों पर विशेष निगरानी रखी गई। पुलिस टीमों ने जेल से छूटे बदमाशों और संदिग्धों के ठिकानों पर दबिश देकर चेतावनी दी कि अपराध में शामिल होने पर कड़ी कार्रवाई होगी। गुंडा और हिस्ट्रीशीटर बदमाशों का रिकॉर्ड अपडेट कर उन पर नजर और कड़ी कर दी गई है। एडिशनल एसपी घनश्याम मालवीय ने कहा, ष्शाजापुर पुलिस कानून-व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। अपराधियों पर निगरानी और कठोर कार्रवाई हमारी प्राथमिकता है। शांति और सुरक्षा के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।