BREAKING NEWS
KHABAR : कर्रापुर धाम में ब्रह्मलीन काशीदास.. <<     NEWS : रिटायर्ड अध्यापिका से 20 मिनट तक मारपीट,.. <<     SHORT : MP में Smart Meter वालों के लिए बड़ी खबर! बिजली बिल.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में भागवत कथा के दूसरे दिन.. <<     BIG NEWS : सिंधिया ने मल्टीलेवल पार्किंग का किया.. <<     BIG REPORT : एलपीजी वितरकों की 7 मांगों से गरमाया.. <<     KHABAR : सकल हिंदू समाज ने सिंहस्थ अतिक्रमण पर.. <<     KHABAR : किरनापुर थाना पथराव मामला प्रायोजित था,.. <<     BIG NEWS : सात महीने से खाकी को चकमा दे रहा था एमडी.. <<     SHORT : मंदसौर में दर्दनाक हादसे के बाद बवाल!.. <<     KHABAR : मुरैना में खंडा-पत्थर के अवैध परिवहन पर.. <<     BIG BREAKING : मंदिर के बाहर कार हादसे के बाद भड़का.. <<     VIDEO UPDATE: किसानों के लिए बड़ा फैसला! दिन में 10 घंटे.. <<     KHABAR : क्षत्रिय नामदेव समाज के जिलाध्यक्ष बने.. <<     RJ. में 4 जिलों में बारिश का अलर्ट, क्या शुरू हुई.. <<     WEATHER UPDATE : मौसम ने ली करवट! मालवा में बारिश और आंधी.. <<     KHABAR : वीर तेजाजी की जन्मजयंती पर निकली भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 15, 2026, 2:22 pm
KHABAR : सोमवती अमावस्या पर महादेव खोरा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, रघुनाथ गिरी द्वारा निर्मित प्राचीन बावड़ी के पवित्र जल से श्रद्धालुओं ने किया स्नान, नाना भक्तों ने किया पितृ तर्पण, पढे़ अर्पित बोड़ाना की खबर 

Share On:-

तराना। सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर महादेव खोरा में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे और धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित किया।


श्रद्धालुओं ने रघुनाथ गिरी द्वारा निर्मित प्राचीन बावड़ी के पवित्र जल में स्नान कर भगवान महादेव का पूजन-अर्चन किया। वहीं नाना भक्त मंडली के श्रद्धालुओं द्वारा अपने पितरों की शांति एवं मोक्ष की कामना से विधि-विधान पूर्वक पितृ तर्पण किया गया।


इस दौरान ढोल की थाप और भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। भक्तों ने नाच-गाकर अपनी श्रद्धा और भक्ति प्रकट की, जिससे पूरा महादेव खोरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।


धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सोमवती अमावस्या पर स्नान, दान और पितृ तर्पण का विशेष महत्व माना जाता है। महादेव खोरा में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ और भक्ति का माहौल बना रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE