चित्तौड़गढ़। महावीर जैन मंडल चित्तौड़गढ़ की रविवार को आयोजित आमसभा में वर्ष 2026 से 28 के लिए आदित्येन्द्र सेठिया को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।
मंडल के कोषाध्यक्ष नवीन पटवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को मांगलिक धाम में महावीर मंडल की आमसभा द्वीप प्रज्वलन एवं नवकार मंत्र जाप के साथ प्रारंभ हुई। मंडल के महासचिव सोहनलाल पोखरना ने गत आमसभा की कार्यवाही का अनुवादक करवाया एवं इस वर्ष की विभिन्न गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र दोषी ने चित्तौड़गढ़ परिक्षेत्र के सभी जैन परिवारों एवं अपने कार्यकारिणी के पदाधिकारियों सहित संरक्षक मंडल का विभिन्न आयोजनों में सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। मंडल के कोषाध्यक्ष नवीन पटवारी ने मंडल के आय-व्यय का समग्र ब्योरा प्रस्तुत कर उसका अनुमोदन करवाया। इसके बाद आम सभा की कार्यवाही को खुले मंच के रूप में खोल कर सभी सदस्यों से मंडल की बेहत्तरी के लिए सुझाव माँगे गए। मनसुख पटवारी, महेन्द्र टोग्या, राजेश सेठिया, ऋषभ सुराणा, रघुवीर जैन, किरण डांगी, डॉ रतनलाल मारु, डॉ आई एम सेठिया, कल्पना मेहता आदि ने मंडल की निर्वाचन प्रक्रिया एवं संविधान आदि को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझावों एवं पक्षो को रखा। आमसभा का संचालन डॉ कनक जैन ने किया।
संरक्षक मंडल के सदस्य शंकर लाल सुराणा, सुरेश लोढ़ा, सांवरमल बोलिया, पारस जैन, चांदमल बोकाडिया ,रजनीश खाब्या,किरण डाँगी, मंडल के पूर्व अध्यक्ष कमल जैन, महेन्द्र टोग्या, आई एम सेठिया, नरेंद्र चौरडिया, हंसराज अब्बानी, रतनलाल मारु तथा मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र जोशी व महासचिव सोहनलाल पोखरना ने नवीन अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया को संपादित किया।मंडल अध्यक्ष राजेंद्र दोषी ने नवीन अध्यक्ष के रूप में आदितेन्द्र सेठिया के निर्वाचन की घोषणा की। इसके बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष का पगड़ी व माला पहनाकर ,उपरना ओढ़ा कर अभिनंदन किया गया । नवनिर्वाचित अध्यक्ष सेठिया ने अपने संबोधन में कहा कि उनका महावीर मंडल के साथ तीन दशक पुराना जुड़ाव है,इसलिए वे मंडल की रीति नीति से वाकिफ है और अपने कार्यकाल के दौरान वे मंडल को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने भविष्य में सभी सदस्यों से सहयोग की अपेक्षा जताई। आमसभा में नवयुवक मंडल के अध्यक्ष नीलेश पटवारी, जैन प्रोफेशनल फोरम के अध्यक्ष डॉ अरविंद सांखला, सचिव मनीष छाजेड़, प्रकाश पटवारी, महिला मंडल की अध्यक्ष कल्पना मेहता, महासचिव रजनी रांका सहित मंडल के सैकड़ो सदस्य उपस्थित थे।