खरगोन। केंद्र सरकार के 12 वर्षीय कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में सोमवार को नर्मदा भवन में जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया है। तीन दिवसीय शिविर की विधायक बालकृष्ण पाटीदार के मुख्य आतिथ्य में शुरुआत हुई। इस अवसर पर विधायक पाटीदार ने कहा कि केंद्र सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिए, जन्म से लेकर मृत्यु तक की अनेक कल्याणकारी योजनाएं बनाई हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य आमजन को विभिन्न क्षेत्रों में सहायता और प्रोत्साहन प्रदान करना है। विधायक ने उपस्थित जनसमूह से अपील की कि वे विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉलों पर जाकर अपनी पात्रता जांचें और संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त करें। यह शिविर आगामी तीन दिनों तक चलेगा, जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय सहित विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।