तराना। ग्राम चिरड़ी निवासी मुकेश पिता मदनलाल की आघात वाहन की टक्कर से हुई मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के बाद माकड़ोन पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की गई, जिसके विरोध में ग्रामीणों ने घोंसलादृरूपखेड़ी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।
चक्काजाम की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से चर्चा कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने तथा दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की।
फिलहाल अभी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नही पहुँचे है।