BREAKING NEWS
मध्य प्रदेश की जेलों में योग सप्ताह का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य.. <<     खरगोन में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर.. <<     KHABAR : शाजापुर पुलिस की रातभर कॉम्बिंग गश्त,.. <<     KHABAR : राज्यसभा चुनाव पर बवाल, युवा कांग्रेस ने.. <<     उज्जैन जिले के तराना के महादेव खोरा में.. <<     मंदसौर में कांग्रेस का महाआक्रोश,मीनाक्षी.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, जून माह की इस.. <<     शाजापुर हॉस्टल की रसोई में प्रेशर कुकर.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर घटियावली, किसान की.. <<     NEWS : स्थायी लोक अदालत के संबंध में जन-जागरूकता.. <<     NEWS : महावीर मंडल चित्तौड़गढ़ का नया अध्यक्ष चुना.. <<     NEWS : बालश्रम मुक्त चित्तौड़गढ़ अभियान के तहत्.. <<     NEWS : अवैध अतिक्रमण को लेकर चित्तौड़ दुर्ग पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार.. <<     KHABAR : केंद्र सरकार के 12 वर्षीय कार्यकाल पूरा.. <<     गुना में सोशल मीडिया पोस्ट पर भारी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 4, 2023, 11:13 am
KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस का कार्यक्रम 05 जून को, टीवी स्क्रीन के माध्यम से दिखाया जाएगा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण, पढ़े खबर

Share On:-

दमोह। विश्व पर्यावरण दिवस का कार्यक्रम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के मुख्य आतिथ्य में भोपाल स्थित रवीन्द्र भवन के हंसध्वनि सभागार में 05 जून 2023 को प्रात: 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक अयोजित किया जायेगा। इस संबंध में कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने बताया कार्यक्रम में जिले से यूथ फॉर लाइफ वॉलेंटियर्स, अंकुर वालेंटियर्स, अशासकीय एवं स्वयंसेवी संस्थाओं इत्यादि सहित नागरिकों की वर्चुअल उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश जिले के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को दिये हैं।

उन्होंने कहा है कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जन समस्या से जुड़ाव हेतु वर्चुअल प्रसारण संबंधी व्यवस्थायें जिले की सभी जनपद पंचायतों/नगरीय निकायों इत्यादि में उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण टी.वी./स्क्रीन के माध्यम से दिखाए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। मुख्यमंत्री जी के वर्चुअल प्रसारण के पश्चात् जिला स्तर/निकाय स्तर/जनपद पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये जा सकते है, जिससे आम नागरिकों में पर्यावरण चेतना का व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके। इन कार्यक्रमों के तहत निकाय में 18 मई से 05 जून 2023 तक मिशन लाईफ के अंतर्गत किए गए उल्लेखनीय कार्यो हेतु प्रशस्ति पत्रों का वितरण, पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली स्वयं सेवी संस्थाओं/नागरिकों का सम्मान, पर्यावरण जागरूकता अंतर्गत "मिशन लाइफ" अंतर्गत निर्धारित विषयों पर संगोष्ठी/परिचर्चा का आयोजन, अंकुर कार्यक्रम अंतर्गत उल्लेखनीय कार्य करने वाली संस्थाओं/नागरिकों का सम्मान एवं पर्यावरण जनजागरूकता से संबंधी कार्यक्रम यथा-ड्राइंग/पेंटिंग प्रतियोगिता इत्यादि का आयोजन एवं पुरस्कारों का वितरण, वृहद स्तर पर ऐसे स्थलों पर वृक्षारोपण जहां ग्रीष्म काल में रोपित पौधों का संरक्षण, जल सिंचने की पर्याप्त व्यवस्था हो ताकि पौधो की मृत्यु दर कम से कम हो अन्यथा की स्थति में वृक्षारोपण कार्य ग्रीष्म काल के बाद ही किया जाये, अन्य कोई ऐसे नवीन कार्यक्रम जिससे पर्यावरण के प्रति जनजागरूकता का प्रचार-प्रसार किया जाये।

उन्होंने निर्देशित किया सभी कार्यक्रमों के आयोजन के दौरान मिशन लाईफ का लोगों व प्रकृति मस्कॉड के बैनर का उपयोग किया जाये साथ ही पोर्टल www.merilife.org पर जियो टेग, फोटोग्राफ व विडियो अपलोड करना सुनिश्चित किया जाये। आयोजनों की इकजाई जिला स्तरीय रिर्पोट तैयार कर 30 जून तक हार्ड कॉपी व सॉफ्ट कॉपी में सदस्य सचिव, म.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण परिसर, ई-5 सेक्टर, अरेरा कॉलोनी भोपाल तथा ईमेल [email protected], [email protected] पर उपलब्ध कराई जाये।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE