BREAKING NEWS
मध्य प्रदेश की जेलों में योग सप्ताह का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य.. <<     खरगोन में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर.. <<     KHABAR : शाजापुर पुलिस की रातभर कॉम्बिंग गश्त,.. <<     KHABAR : राज्यसभा चुनाव पर बवाल, युवा कांग्रेस ने.. <<     उज्जैन जिले के तराना के महादेव खोरा में.. <<     मंदसौर में कांग्रेस का महाआक्रोश,मीनाक्षी.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, जून माह की इस.. <<     शाजापुर हॉस्टल की रसोई में प्रेशर कुकर.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर घटियावली, किसान की.. <<     NEWS : स्थायी लोक अदालत के संबंध में जन-जागरूकता.. <<     NEWS : महावीर मंडल चित्तौड़गढ़ का नया अध्यक्ष चुना.. <<     NEWS : बालश्रम मुक्त चित्तौड़गढ़ अभियान के तहत्.. <<     NEWS : अवैध अतिक्रमण को लेकर चित्तौड़ दुर्ग पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार.. <<     KHABAR : केंद्र सरकार के 12 वर्षीय कार्यकाल पूरा.. <<     गुना में सोशल मीडिया पोस्ट पर भारी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 4, 2023, 11:34 am
REPORT : विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने किया जिले के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण, वंशमणि पटेल के निवास पहुंचकर व्यक्त किया शोक, कई कार्यक्रमों में हुए शामिल, पढ़े खबर 

Share On:-

रीवा। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने रीवा जिले के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने ग्राम जुड़मनिया मुरली में वंशमणि पटेल के घर जाकर उनकी माता जी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने ग्राम जोरौट में रूकमणि प्रसाद के घर जाकर उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली तथा शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की। जोरौट में ही विधानसभा अध्यक्ष सरपंच सावित्री सेन के निवास पहुंचकर शुभ तिलक उत्सव में शामिल हुए। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने ग्राम करह पहुंचकर मुद्रिका प्रसाद तिवारी की पुत्री के विवाह समारोह में भाग लिया। उन्होंने नवयुगल को सुखी जीवन की शुभकामनाएं दी। विधानसभा अध्यक्ष ग्राम कुलबहेरिया पहुंचकर रामलखन शर्मा के निवास पहुंचकर वहां आयोजित विवाह समारोह में भाग लिया। विधानसभा अध्यक्ष ने ग्राम धवैया में पंचायत भवन में आमजनों से भेंट की तथा उनकी समस्याओं के निराकरण के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिये। विधानसभा अध्यक्ष ग्राम झांझर में रामयश साहू के निवास में आयोजित विवाह समारोह में भी शामिल हुए। उन्होंने नवयुगल को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर सुरेन्द्र सिंह चंदेल, मन्नू गुप्ता, जनसंपक सहायक विधानसभा पुष्पेन्द्र गौतम, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE