BREAKING NEWS
मध्य प्रदेश की जेलों में योग सप्ताह का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य.. <<     खरगोन में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर.. <<     KHABAR : शाजापुर पुलिस की रातभर कॉम्बिंग गश्त,.. <<     KHABAR : राज्यसभा चुनाव पर बवाल, युवा कांग्रेस ने.. <<     उज्जैन जिले के तराना के महादेव खोरा में.. <<     मंदसौर में कांग्रेस का महाआक्रोश,मीनाक्षी.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, जून माह की इस.. <<     शाजापुर हॉस्टल की रसोई में प्रेशर कुकर.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर घटियावली, किसान की.. <<     NEWS : स्थायी लोक अदालत के संबंध में जन-जागरूकता.. <<     NEWS : महावीर मंडल चित्तौड़गढ़ का नया अध्यक्ष चुना.. <<     NEWS : बालश्रम मुक्त चित्तौड़गढ़ अभियान के तहत्.. <<     NEWS : अवैध अतिक्रमण को लेकर चित्तौड़ दुर्ग पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार.. <<     KHABAR : केंद्र सरकार के 12 वर्षीय कार्यकाल पूरा.. <<     गुना में सोशल मीडिया पोस्ट पर भारी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 4, 2023, 4:17 pm
KHABAR : लाडली बहना योजना, अध्यक्ष ने नगर की पात्र महिलाओं को घर-घर जाकर बांटे स्वीकृति पत्र, 10 जून को 1590 बहनों को मिलेगा लाभ, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर 

Share On:-

सरवानिया महाराज। मप्र शासन के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा द्वारा 01 जून को कन्या पूजन कर मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के स्वीकृति पत्र का शुभारंभ किया गया था। नगर परिषद अध्यक्ष रूपेन्द्र सिंह जैन उपाध्यक्ष रामलाल राठौर द्वारा आज वार्ड 1 से लेकर वार्ड 15 तक लाभार्थी महिलाओं को स्वीकृति पत्र बांटे गए।
नगर परिषद अध्यक्ष रूपेन्द्र सिंह जैन ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक स्वावलंबन उनके और उन पर आश्रित बच्‍चों के स्वास्थ्य व पोषण स्तर में सतत सुधार और परिवार में उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ़ करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने गत 28 जनवरी को सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में ’मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ लागू किए जाने की घोषणा की थी।

जिसके अंतर्गत प्रतिमाह 1000 रुपए महिलाओं को दिए जाएगे। यह महिलाओं के स्वास्थ्य व पोषण और आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। नगर परिषद उपाध्यक्ष रामलाल राठौर ने कहा कि महिलाएं अपनी प्राथमिकता के अनुसार व्यय करने के लिए आर्थिक रूप से पहले की अपेक्षा अधिक स्वतंत्र होगी।

महिलायें प्राप्त आर्थिक सहायता से न केवल स्थानीय उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर स्वरोजगार आजीविका के संसाधनों को विकसित करेंगी व परिवार स्तर पर उनके निर्णय लिए जाने में भी प्रभावी भूमिका का निर्वहन कर सकेंगी। 10 जून से सरवानिया महाराज की पात्र 1590  बहनों के खाते में राशि डाली जाएगी। इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 03 पार्षद संजू बाई पति दिनेशचन्द सालवी पार्षद वार्ड क्रमांक 05 सीमा कुंवर पति नाहर सिंह कानावत, पार्षद वार्ड क्रमांक 15 आरती पति अर्जुन पाल वार्ड प्रभारी आंगनवाडी कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE