ग्वालियर। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के शिवपुरी वृत्त अंतर्गत शिवपुरी संभाग-द्वितीय के कोलारस ग्रामीण वितरण केन्द्र में पदस्थ जूनियर इंजीनियर नरोत्तम जाटव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय दुबे तथा प्रबंध संचालक गणेश शंकर मिश्रा ने भी जाटव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। कोलारस में पॉवर ट्रांसफार्मर उतारते समय क्रेन पलट जाने से हुई एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में नरोत्तम जाटव का असामयिक निधन हो गया है। उन्होंने ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
ऊर्जा मंत्री ने शोक संतप्त परिवार को आश्वस्त किया गया है कि कंपनी की ओर से उनके परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी और जो विभागीय स्वत्व मृतक जूनियर इंजीनियर के परिवार को मिलना है उन्हें देने की कार्यवाही तत्काल सुनिश्चित की जायेगी।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।