BREAKING NEWS
BIG VIDEO UPDATE : PM मोदी की Mimicry बनी विवाद की वजह! BJP का.. <<     KHABAR : बंजारे समाज की भव्य यात्रा का करणी सेना ने.. <<     KHABAR : मैदानी पत्रकारों के हितों को लेकर जिला.. <<     KHABAR : गणेश पांडाल में बड़े पर्दे पर हुआ ‘हनुमान.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, मंदिर से.. <<     BIG NEWS : मां बगलामुखी मंदिर का नया नियम, रात 8 बजे.. <<     NEWS : मासखमण की तपस्वी वीर माता सरोज सुराणा का.. <<     BIG NEWS : सब्सिडी जारी करने 60 हजार घूस मांगने वाला.. <<     NEWS : मेड़ी का अमराणा में 70वीं जिला स्तरीय फुटबॉल.. <<     NEWS : ग्राम शिरडी में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत.. <<     NEWS : गणेश उत्सव को लेकर एसपी ने शहर में किया.. <<     BIG NEWS : बाबा बागेश्वर की एक और रथ यात्रा, भारत को.. <<     VIDEO: #मुरैना में #खण्डा-पत्थर के #अवैध परिवहन पर.. <<     BIG NEWS : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में चाकू लेकर.. <<     KHABAR : मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गाए भजन, झूमे.. <<     KHABAR : भरत चरित्र और अजामिल की कथा से समझाया मोह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 16, 2026, 3:51 pm
BIG NEWS : 21 जून को नीट-यूजी पुनर्परीक्षा, नीमच में 926 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, दो परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी, प्रशासन ने बिजली, सुरक्षा और चिकित्सा व्यवस्थाएं कीं सुनिश्चित, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून 2026 को जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी। जिले के कुल 926 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने परीक्षा के सफल एवं सुचारु संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।

कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को आयोजित समीक्षा बैठक में परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बैठक में पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, एडीएम बीएस कलेश, केंद्राध्यक्ष डॉ. प्रशांत मिश्रा, रामकुमार पेसिया, नगर समन्वयक प्रियदर्शन गर्ग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

नगर समन्वयक प्रियदर्शन गर्ग ने बताया कि श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय, नीमच में 456 तथा स्वामी विवेकानंद पीजी कॉलेज, नीमच में 470 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। दोनों केंद्रों पर कुल 926 अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

बैठक में निर्देश दिए गए कि परीक्षा अवधि के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। बिजली बाधित होने की स्थिति में जनरेटर की वैकल्पिक व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा दोनों परीक्षा केंद्रों पर एम्बुलेंस एवं चिकित्सा स्टाफ तैनात किया जाएगा। वहीं, नगर पालिका द्वारा पेयजल और फायर ब्रिगेड की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस को विशेष निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा।

परीक्षार्थियों का प्रवेश सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा तथा दोपहर 1.30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र, एक पासपोर्ट साइज एवं एक पोस्टकार्ड साइज फोटो तथा वैध पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।

परीक्षा केंद्रों पर महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों के लिए पृथक प्रवेश व्यवस्था रहेगी। महिला अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग महिला कर्मचारियों द्वारा सम्मानजनक तरीके से की जाएगी। केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, बायोमेट्रिक सत्यापन, हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर (एचएचएमडी) से जांच तथा त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी।

प्रशासन ने परीक्षार्थियों से निर्धारित समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पहुंचने तथा परीक्षा संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE