चित्तौड़गढ़। विश्व संगीत दिवस की पूर्व संध्या पर स्थानीय आई.पी.एस. मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा स्व. राज कपूर एवं स्व. मनोज कुमार को श्रद्धांजलि स्वरूप “पुराने मधुर गीतों से सजी एक शाम” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह सांस्कृतिक संध्या 20 जून 2026, शनिवार को सायं 7 बजे श्रीनाथ गार्डन में आयोजित होगी।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आई.पी.एस. मेमोरियल फाउंडेशन की कार्यक्रम संचालिका भारती गहलोत ने बताया कि संस्थान के संस्थापक विजय मलकानी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में करीब एक दर्जन कलाकार स्व. राज कपूर एवं स्व. मनोज कुमार की फिल्मों के प्रसिद्ध एवं मधुर गीतों की प्रस्तुतियां देंगे।
कार्यक्रम में विजय मलकानी, प्रदीप ऋषि, ओम पुनर, राजेश व्यास, जगदीश बैरागी और नवजीत जैन सहित कलाकार मंच पर प्रस्तुति देंगे। वहीं गायिकाओं में श्रीमती परविंदर कौर, भारती गहलोत, कल्पना गहलोत, कुलवंत कौर, मंजू पुनर एवं ममता राघव अपनी सुरमयी प्रस्तुतियां देंगी।
इस आयोजन के मुख्य अतिथि सुनील कुमार गोयल (न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय संख्या-1, अलवर) होंगे। अध्यक्षता विनोद मल्होत्रा (एडीएम, कोटा) एवं श्रीमती सुषमा गोयल (समाजसेविका, जयपुर) करेंगी।
कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथियों के रूप में आयुषी गोयल (सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, जयपुर मेट्रो), बी.के. अंकिता दीदी (ब्रह्मकुमारी आश्रम, गांधीनगर, चित्तौड़गढ़) एवं श्रीमती संतोष मल्होत्रा (अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, जिला परिषद, चित्तौड़गढ़) उपस्थित रहेंगी।
विशिष्ट अतिथियों में एस.डी. वैष्णव (चेयरमेन, सुखद जीवन संस्थान), डॉ. सुशीला लढ्ढा (पूर्व अध्यक्षा, बाल कल्याण समिति), डॉ. आई.एम. सेठिया (संस्थापक, अरबन कॉ-ऑपरेटिव बैंक), डॉ. योगेशचन्द्र व्यास (पूर्व जिला आयुर्वेदिक अधिकारी) एवं फुलवंतसिंह सलूजा शामिल रहेंगे।