नीमच। हिन्दुआ सूर्य, स्वतंत्रता और स्वाभिमान के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 487वीं जयंती के अवसर पर नीमच में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार यह आयोजन महाराणा प्रताप जयंती महोत्सव समिति नीमच सिटी द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ 17 जून 2026, बुधवार को प्रातः 9 बजे प्रताप चौक, नीमच सिटी एवं ग्वालटोली चौराहा पर महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ होगा।
इसके बाद सायं 5 बजे से विशाल वाहन रैली निकाली जाएगी, जबकि सायं 6 बजे से ऐतिहासिक चल समारोह प्रारंभ होगा।
विधायक दिलिप सिंह परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह चल समारोह प्रताप चौक, नीमच सिटी से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए श्री नृसिंह मंदिर, नीमच सिटी पर पहुंचकर संपन्न होगा।
उन्होंने नगरवासियों और समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने और महाराणा प्रताप के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की है।