BREAKING NEWS
BIG VIDEO UPDATE : PM मोदी की Mimicry बनी विवाद की वजह! BJP का.. <<     KHABAR : बंजारे समाज की भव्य यात्रा का करणी सेना ने.. <<     KHABAR : मैदानी पत्रकारों के हितों को लेकर जिला.. <<     KHABAR : गणेश पांडाल में बड़े पर्दे पर हुआ ‘हनुमान.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, मंदिर से.. <<     BIG NEWS : मां बगलामुखी मंदिर का नया नियम, रात 8 बजे.. <<     NEWS : मासखमण की तपस्वी वीर माता सरोज सुराणा का.. <<     BIG NEWS : सब्सिडी जारी करने 60 हजार घूस मांगने वाला.. <<     NEWS : मेड़ी का अमराणा में 70वीं जिला स्तरीय फुटबॉल.. <<     NEWS : ग्राम शिरडी में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत.. <<     NEWS : गणेश उत्सव को लेकर एसपी ने शहर में किया.. <<     BIG NEWS : बाबा बागेश्वर की एक और रथ यात्रा, भारत को.. <<     VIDEO: #मुरैना में #खण्डा-पत्थर के #अवैध परिवहन पर.. <<     BIG NEWS : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में चाकू लेकर.. <<     KHABAR : मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गाए भजन, झूमे.. <<     KHABAR : भरत चरित्र और अजामिल की कथा से समझाया मोह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 16, 2026, 4:27 pm
BIG REPORT : जिला स्तरीय जनसुनवाई शिविर में 57 शिकायतें सुनीं, 16 सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का मौके पर निराकरण, एसपी राजेश व्यास ने अधिकारियों को दिए त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, उज्जैन जोन के निर्देशानुसार मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम नीमच में जिला स्तरीय जनसुनवाई, शिकायत निवारण एवं सीएम हेल्पलाइन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने की।

शिविर में सीएम हेल्पलाइन की लेवल-1, लेवल-2 एवं लेवल-3 की कुल 16 शिकायतों का संतोषजनक निराकरण कर उन्हें बंद कराया गया। वहीं जनसुनवाई के दौरान लगभग 57 फरियादियों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत कीं।

पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित थाना प्रभारियों को त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध समाधान पुलिस की प्राथमिकता है।

एसपी व्यास ने राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि भूमि विवाद, पुलिस कार्रवाई, सामाजिक सुरक्षा तथा अन्य जनहित से जुड़े मामलों का संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया जाए। साथ ही थाना स्तर पर नियमित रूप से जन शिकायत निवारण शिविर आयोजित कर आमजन की समस्याओं का समाधान किया जाए।

शिविर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल, नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान, एसडीओपी जावद रोहित राठौर, एसडीओपी मनासा निकिता सिंह सहित जिले के सभी थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी एवं बड़ी संख्या में फरियादी उपस्थित रहे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE