नीमच। सेवा और संस्कार के क्षेत्र में सक्रिय भारत विकास परिषद शाखा नीमच द्वारा वीर शिरोमणि, राष्ट्र गौरव एवं स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप जी की 487वीं जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम 17 जून को सुबह 9ः30 बजे महाराणा प्रताप स्मारक, ग्वालटोली चौराहा पर आयोजित होगा, जिसमें महाराणा प्रताप जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
कार्यक्रम की जानकारी भारत विकास परिषद नीमच के मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी, उपाध्यक्ष जीतू शक्तावत एवं सचिव सतीश गोयल द्वारा दी गई।