BREAKING NEWS
BIG VIDEO UPDATE : PM मोदी की Mimicry बनी विवाद की वजह! BJP का.. <<     KHABAR : बंजारे समाज की भव्य यात्रा का करणी सेना ने.. <<     KHABAR : मैदानी पत्रकारों के हितों को लेकर जिला.. <<     KHABAR : गणेश पांडाल में बड़े पर्दे पर हुआ ‘हनुमान.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, मंदिर से.. <<     BIG NEWS : मां बगलामुखी मंदिर का नया नियम, रात 8 बजे.. <<     NEWS : मासखमण की तपस्वी वीर माता सरोज सुराणा का.. <<     BIG NEWS : सब्सिडी जारी करने 60 हजार घूस मांगने वाला.. <<     NEWS : मेड़ी का अमराणा में 70वीं जिला स्तरीय फुटबॉल.. <<     NEWS : ग्राम शिरडी में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत.. <<     NEWS : गणेश उत्सव को लेकर एसपी ने शहर में किया.. <<     BIG NEWS : बाबा बागेश्वर की एक और रथ यात्रा, भारत को.. <<     VIDEO: #मुरैना में #खण्डा-पत्थर के #अवैध परिवहन पर.. <<     BIG NEWS : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में चाकू लेकर.. <<     KHABAR : मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गाए भजन, झूमे.. <<     KHABAR : भरत चरित्र और अजामिल की कथा से समझाया मोह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 16, 2026, 4:54 pm
KHABAR : कर्मचारियों ने एरियर भुगतान की मांग, आंदोलन की चेतावनी, कार्यालय में सौंपा ज्ञापन, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा, मध्यप्रदेश की कसरावद इकाई ने नगर परिषद कसरावद में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी एवं अस्थायी सफाई कर्मचारियों को महंगाई भत्ता वृद्धि का एरियर भुगतान कराने की मांग को लेकर कार्यालय को ज्ञापन सौंपा है।


मोर्चा के शहर अध्यक्ष सादिक खान ने बताया कि श्रम आयुक्त इंदौर द्वारा अप्रैल 2024 में महंगाई भत्ते में वृद्धि संबंधी आदेश जारी किए गए थे। हालांकि नगर परिषद कसरावद में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी सफाई कर्मचारियों को इस बढ़ी हुई दर का लाभ समय पर नहीं मिल पाया, जिससे कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।


ज्ञापन में मांग की गई है कि कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए महंगाई भत्ते की बढ़ी हुई राशि का लाभ विलंब से दिए जाने के कारण उत्पन्न अंतर राशि (एरियर) का भुगतान कराया जाए। साथ ही नगर परिषद कसरावद के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर कर्मचारियों को उनका वैधानिक लाभ दिलाया जाए।


मोर्चा ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं की गई तो यूनियन कर्मचारियों के साथ मिलकर जन-आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। ऐसी स्थिति में उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों की जिम्मेदारी नगर परिषद कसरावद एवं जिला प्रशासन खरगोन की होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE