BREAKING NEWS
खरगोन में धार्मिक आस्था की भूमि को बचाने की.. <<     महाराणा प्रताप जयंती पर सेगांव को.. <<     NEWS : सेवा शिविरों में मिल रहा त्वरित समाधान, एक.. <<     NEWS : आदि कर्मयोगी अभियान, किसानों को निःशुल्क.. <<     VIDEO NEWS: मध्य प्रदेश मौसम अपडेट, 34 जिलों में.. <<     NEWS : 21 जून को वीर कल्लाजी राठौड़ की स्मृति में.. <<     NEWS : वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर.. <<     BIG NEWS : इनामी हिस्ट्रीशीटर के फ्लैट पर छापा,.. <<     छतरपुर जिले के किशोर सागर तालाब में अतिक्रमण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में उपाध्याय प्रवर गौतम मुनि के.. <<     KHABAR : नागझिरी में गणगौर बावड़ी की भूमि बिक्री पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सेगांव में 20 लाख की लागत से चांदनी चौक का.. <<     KHABAR : शाजापुर में बेरोजगारी और पेपर लीक के.. <<     VIDEO NEWS: कानका हत्याकांड: आरोपियों की गिरफ्तारी.. <<     VIDEO NEWS : कानका हत्याकांड के बाद उबाल:परिजन सड़क.. <<     छतरपुर जनसुनवाई में किसान की चीख,नो ड्यूज.. <<     BREAKING: कानका हत्याकांड: आरोपियों की गिरफ्तारी.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप जयंती पर गूंजे स्वाभिमान.. <<     NEWS : ब्रह्मा कुमारीज के नवदर्शकोत्सव पर एक हैं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 27, 2023, 11:18 am
KHABAR : आयुष्मान कार्ड, बोरी बंधान, मियावाकी प्लांटेशन एवं कोटपा अधिनियम के संबंध में मल्हार स्मृति मंदिर में कार्यशाला का आयोजन, कलेक्‍टर बोले- जिले में जगह चिन्हित कर जन सहयोग से बनाएंगे बोरी बांध, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। आयुष्मान कार्ड वितरण कार्यक्रम, बोरी बंधान, मियावाकी प्लांटेशन एवं कोटपा अधिनियम के संबंध में मल्हार स्मृति मंदिर देवास में कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला में भास्कर शुक्ला ने मियावाकी प्लांटेशन के संबंध में जानकारी दी। मियावाकी प्लांटेशन के फायदे बताये।  मुकेश कुमार सिंहा ने कोटपा अधिनियम के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने अधिनियम के अंतर्गत क्या-क्या कार्रवाई की जा सकती है, कौन-कौन कार्रवाई कर सकता है इस संबंध में जानकारी दी। उन्‍होंने अधिनियम के सभी धाराओं के संबंध में विस्‍तार से जानकारी दी। कार्यशाला में नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई एवं नशा मुक्ति के लिए हस्‍ताक्षर किये। कार्यशाला में कलेक्‍टर ऋषव गुप्‍ता, पुलिस अधीक्षक सम्‍पत उपाध्‍याय, सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सिंह चौहान, अपर कलेक्‍टर महेन्‍द्र सिहं कवचे, संयुक्‍त कलेक्‍टर टी प्रतीक राव, एसडीएम प्रदीप सोनी, एसडीएम बागली शोभाराम सोलंकी, एसडीएम खातेगांव प्रवीण पाटीदार, एसडीएम सोनकच्‍छ संदीप शिवा, एसडीएम कन्‍नौद अभिषेक सिंह, सीएमएचओ एम.पी. शर्मा, सिविल सर्जन एस.के. खरे, सभी सीईओ, सीएमओ, पुलिस विभाग के अधिकारी, अन्य विभागों के अधिकारी एवं पत्रकार उपस्थित थे। 
कार्यशाला में कलेक्टर गुप्ता ने कहा कि 27 जून को जिले में आयुष्मान कार्ड का वितरण कार्यक्रम अयोजित किया जाएगा। जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायतों, नगर परिषदों में कार्यक्रम आयोजित कर आयुष्‍मान कार्ड वितरण करें। आयुष्मान कार्ड ईकेवायसी के बिना वितरण नहीं करें। ग्राम सभाओं में धन्यवाद प्रस्ताव का वाचन करें। कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करें। जिले में सिकल सेल एनीमिया के लिए अभियान प्रारंभ किया जाएगा। कार्यशाला में बोरी बंधान के संबंध में वीडियो दिखाया गया।

कलेक्टर गुप्ता ने कहा कि बाढ़ और सूखा एक ही वजह से होता है। बोरी बंधान पानी के तेज बहाव को कम करता है। इससे वाटर रिचार्ज होता है। जिले में जगह चिन्हित कर बोरी बांध बनाएं। जिले में स्‍कूलों के लिए मेरा स्‍कूल स्‍मार्ट स्‍कूल अभियान में स्मार्ट टीवी जनसहयोग से प्राप्त की गई। शंकरगढ़ पहाड़ी पर जनसहयोग से पौधारोपण कार्य किया जा रहा है। जन सहयोग से बोरी बांध बनाने का कार्य भी करें। संबंधित अधिकारी गांव में जगह चिन्हित कर लें। बोरी बांध अभियान से युवाओं को जोड़ें, उन्‍हें जानकारी दें। जिले में अधिक से अधिक जगह चिन्हित कर बोरी बांध बनाए जाए। कार्यशाला में मियावाकी प्लांटेशन के संबंध में भास्कर शुक्ला ने जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि कैसे कम जगह में ज्यादा पौधे लगा सकते हैं। मियावाकी प्लांटेशन जैव विविधता को बढ़ाता है। मियावाकी प्लांटेशन में 10 गुना अधिक जल्दी पौधे बढ़ते हैं। इकोसिस्टम को फायदा होता है। यह तापमान और कार्बन डाइऑक्साइड को कम करता है। मुकेश कुमार सिंहा ने कोटपा अधिनियम के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने अधिनियम के अंतर्गत क्या-क्या कार्रवाई की जा सकती है। कौन-कौन कार्रवाई कर सकता है, इस संबंध में जानकारी दी। अधिनियम के सभी धाराओं के संबंध में विस्‍तार से जानकारी दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE