उज्जैन। दो साल पहले रतलाम के जावरा में रिश्वत लेते ट्रैप हुई सहायक आयुक्त नीता जैन को नगरीय प्रशासन एवं विकास के आयुक्त भरत यादव ने निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में जैन का मुख्यालय संभागीय कार्यालय उज्जैन रहेगा। अभियोजन स्वीकृति मिलने के बाद 10 जून को ही लोकायुक्त ने चालान पेश किया था, जिसके बाद नगरीय प्रशासन ने संबंधित जैन के निलंबन के आदेश जारी कर दिए।
सहायक आयुक्त के रूप में नगर निगम में पदस्थ जैन 12 मार्च 2021 को लोकायुक्त उज्जैन ने जावरा नगरपालिका में 18500 की रिश्वत लेते ट्रैप किया था। तब जैन वहां सीएमओ थी। लोकायुक्त को ठेकेदार पवन भावसार ने शिकायत की थी कि सीएमओ जैन ने शाखा इंचार्ज विजयसिंह शक्तावत के मार्फत टेंडर राशि के तीन प्रतिशत रुपए मांगे थे। ठेकेदार ने शक्तावत को लिफाफा दिया, जब वह सीएमओ के चैंबर में गया और वह लिफाफा सीएमओ को दे ही रहा था तभी लोकायुक्त टीम पहले जैन और फिर शक्तावत को गिरफ्तार किया। राशि भी जब्त की। ठेकेदार ने बताया था कि 1 लाख 23 हजार की एफडी व 60 हजार फाइनल पेमेंट लेना था। मैडम ने 2 प्रतिशत पीसी (पर्सनल कमिशन) के मांगे, जिसकी शिकायत लोकायुक्त को की थी।