रतलाम। राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन को भारतीय गोवंश रक्षण-संवर्धन परिषद ने ज्ञापन दिया। गोवंश रक्षा एवं राष्ट्र रक्षा के लिए गोवंश हत्या व गोवंश तस्करी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की। विश्व हिंदू परिषद के गोरक्षा विभाग ने बताया कि हिंदू समाज गोवंश रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी कीमत पर गोवंश की तस्करी नहीं होने देंगे। ज्ञापन का वाचन विहिप के गो रक्षा विभाग के प्रमुख मनोज वर्मा ने किया। विहिप जिलाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र वर्मा, जिला मंत्री राहुल सोनी, बजरंग दल संयोजक मुकेश व्यास आदि मौजूद रहे।