झाबुआ। शहीद चन्द्रशेखर आजाद, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय झाबुआ में 21, मध्यप्रदेश बटालियन एन.सी.सी. रतलाम केे कमान्डिंग ऑफिसर कर्नल हर्ष सेठी, संस्था प्रमुख एवं प्राचार्य डॉ. जे.सी. सिन्हा एवं प्रशासनिक अधिकारी डॉ. रविन्द्र सिंह के निर्देशानुसार महाविद्यालय के एन.सी.सी. अधिकारी केप्टन डॉ. गोपाल भूरिया के मार्गदर्शन में 26 जून 2023 को नशीली दवाओं के सेवन और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर (नशा मुक्ति) नशीली दवाओं के दुष्प्रभाव बताने हेतु रैली का आयोजन किया गया। रैली महाविद्यालय से प्रारंभ होकर शहर प्रमुख मार्गाे से होती हुई वापस महाविद्यालय खैल मैंदान पर समाप्त हुई। रैली में 54 एस.डी. एवं 28 एस.डब्ल्यू. इस प्रकार कुल 82 केडेट्स ने सहभागिता की।