देवास। आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) उज्जैन ने देवास के पटवारी को 12000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। शहर के कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम परिसर निकट स्थित निवास क्रमांक 45 पर कार्रवाई की गई।
आरोपी पटवारी ने किसान बसंतीलाल से जमीन बंटवारे के लिए 20 हजार रूपए की रिश्वत मांगी थी। आरोपी पटवारी बाबुलाल पांचाल हल्का मिर्ज़ापुर, देवास पहले 8 हजार रूपए ले चूका था। बाकि के रूपए देने के लिए किसान से लगातार रिश्वत की मांग कर रहा था। किसान बसंतीलाल ने ईओडब्ल्यू उज्जैन को इसकी लिखित शिकायत की थी। जिसके बात ईओडब्ल्यू ने टीम ने ट्रेप कर आरोपी को रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।