धार। कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद के अंतर्गत मनावर तहसील के ग्राम सिरसी के जगदीश पिता धन्नालाल को बीमारी के उपचार के लिए एक लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार धार तहसील के ग्राम एकलदुना दिग्ठान निवासी संतोष पति दीपक पाटीदार को 65 हजार रूपए एवं धरमपुरी तहसील की गुजरी निवासी सपना पति पवन प्रजापत को बीमारी के उपचार के लिए 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।