नीमच। प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून की एंट्री के साथ ही कई जिलों में झमाझम बारिश का दौर भी शुरू हो गया है। गरज-चमक के साथ हो रही बारिश ने कई स्थानों पर तबाही भी मचाई है। मौसम वैज्ञानिकों ने आज बैतूल, हरदा, बुरहानपुर और खंडवा में अति भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। वहीं भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, रतलाम, उज्जैन, देवास, गुना, अशोकनगर, रीवा, सतना, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर, बालाघाट, पन्ना, दमोह और सागर में भारी बारिश का अलर्ट है।
तेज बारिश से बहा डायवर्जन पुल , 5 घंटे बंद रहा जबलपुर-भोपाल मार्ग
प्रदेश की राजधानी सहित अन्य क्षेत्रों में सोमवार व मंगलवार की दरमियानी रात हुई झमाझम बारिश से जबलपुर-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग का डायवर्जन पुल पानी में बह गया। पुल के बह जाने से जबलपुर से भोपाल का संपर्क टूट गया। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब 5 घंटे बाद नए पुल से वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी।
प्रदेश के इन जिलों में होगी भारी बारिश-
27 जून- बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा में अति भारी बारिश। विदिशा, रायसेन, सीहोर, भोपाल, राजगढ़, नर्मदापुरम, रतलाम, उज्जैन, देवास, गुना, अशोकनगर, रीवा, सतना, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर, बालाघाट, पन्ना, दमोह और सागर में भारी बारिश होने की संभावना है।
28 जून- आगर, मंदसौर, गुना, सागर, छतरपुर और टीकमगढ़ में भारी बारिश हो सकती है।
29 जून- शाजापुर और आगर जिले में अति भारी बारिश की संभावना। विदिशा, सीहोर, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, नीमच, मंदसौर, गुना, अशोकनगर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भारी बारिश हो सकती है।