BREAKING NEWS
महाराणा प्रताप जयंती पर सेगांव को.. <<     NEWS : सेवा शिविरों में मिल रहा त्वरित समाधान, एक.. <<     NEWS : आदि कर्मयोगी अभियान, किसानों को निःशुल्क.. <<     VIDEO NEWS: मध्य प्रदेश मौसम अपडेट, 34 जिलों में.. <<     NEWS : 21 जून को वीर कल्लाजी राठौड़ की स्मृति में.. <<     NEWS : वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर.. <<     BIG NEWS : इनामी हिस्ट्रीशीटर के फ्लैट पर छापा,.. <<     छतरपुर जिले के किशोर सागर तालाब में अतिक्रमण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में उपाध्याय प्रवर गौतम मुनि के.. <<     KHABAR : नागझिरी में गणगौर बावड़ी की भूमि बिक्री पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सेगांव में 20 लाख की लागत से चांदनी चौक का.. <<     KHABAR : शाजापुर में बेरोजगारी और पेपर लीक के.. <<     VIDEO NEWS: कानका हत्याकांड: आरोपियों की गिरफ्तारी.. <<     VIDEO NEWS : कानका हत्याकांड के बाद उबाल:परिजन सड़क.. <<     छतरपुर जनसुनवाई में किसान की चीख,नो ड्यूज.. <<     BREAKING: कानका हत्याकांड: आरोपियों की गिरफ्तारी.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप जयंती पर गूंजे स्वाभिमान.. <<     NEWS : ब्रह्मा कुमारीज के नवदर्शकोत्सव पर एक हैं.. <<     मंदसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध मादक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 27, 2023, 2:07 pm
BIG NEWS : पहले बनाई महिला के नाम की इंस्टाग्राम आईडी, फिर दोस्ती कर दिया इस बड़ी घटना को अंजाम, जैसे ही पहुंची खाकी तक सूचना तो हत्थे चढ़े बदमाश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। महिला के नाम की इंस्टाग्राम फेक आईडी बनाकर साइबर फ्रॉड तरीके से चित्तौड़गढ़ के युवक को गुलाबपुरा भीलवाडा की तरफ बुलाकर उसके साथ मारपीट व लूट करने के मामले में फरार चल रहे वांछित तीन आरोपियों को गिरफतार करने में साईबर पुलिस थाने को सफलता मिली है। अपराध में लिप्त तीन अन्य आरोपियों को साइबर थाना पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत के अनुसार सदर बाजार ढोली मोहल्ला चित्तौड़गढ़ निवासी रजनीश पुत्र घनश्याम भांड द्वारा उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर महिला दीपिका के नाम से आई रिक्वेस्ट मान्य कर लेने फिर उनके बीच बातचीत होने व मिलने के लिए गुलाबपुरा बुला कर मारपीट व लूट करने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने मामले में फरार अन्य तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
साईबर पुलिस थाना द्वारा प्रकरण दर्ज कर त्वरित कार्यवाही करते हुये टेक्निकल रूप से साक्ष्य एकत्रित कर पूर्व में तीन आरोपियों प्रदीप राव पुत्र गोपाल राव, सुनील जाट पुत्र सत्यनारायण जाट व लूट की चैन खरीदने वाले बालाजी ज्वैलर्स गुलाबपुरा के ओमप्रकाश पुत्र भंवर लाल जाट को गिरफतार कर लूट की सोने की चैन बरामद की गयी थी। 
उसके बाद मामले में वांछित आरोपियों की तलाश की गयी । दौराने तलाश प्रकरण के तीनों वांछित आरोपियों बाबरिया खेड़ा थाना गुलाबपुरा जिला भीलवाडा निवासी 25 वर्षीय संदीप जाट पुत्र जीवराज जाट, 20 वर्षीय दिनेश जाट पुत्र रामकुवार जाट व मादयो की कोटडी तहसील हुरडा थाना गुलाबपुरा भीलवाडा निवासी 25 वर्षीय दिनेश लोहार पुत्र रामधन लौहार को भरसक प्रयास कर गिरफतार कर न्यायालय में पेश किया गया।

टीम सदस्यों के नाम-
डीएसपी बद्रीलाल राव, उप निरीक्षक लोकपाल सिंह राठौड़ कानि. धर्मपाल सिंह, रामनिवास, महेंद्र पुलिस थाना साईबर व हैडकांस्टेबल राजकुमार साइबर सेल जिला चित्तौडगढ़।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE