BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 16, 2023, 12:37 pm
REPORT : जवाहर नवोदय विद्यालय में खराब भोजन को लेकर हंगामा, आवासीय विद्यालय में रहने वाले विद्यार्थियों ने किया वॉक आउट, हॉस्टल में बंद कर जताया विरोध, पढ़े खबर  

Share On:-

उज्जैन की नागदा तहसील के बुरानाबाद में जवाहर नवोदय विद्यालय के बच्चों ने खराब भोजन मिलने पर हंगामा कर दिया। इस दौरान बच्चों ने वॉक आउट कर स्वयं को हॉस्टल में बंद कर विरोध जताया। हालांकि, विद्यालय प्रशासन ने खराब भोजन मिलने की बात से इनकार किया है। प्रबंधन ने बच्चों को समझाइश देकर मामला शांत किया।

शनिवार को नागदा तहसील के बुरानाबाद क्षेत्र में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा 11 और 12 के करीब 150 विद्यार्थियों ने सुबह की प्रार्थना के बाद हंगामा कर दिया। बच्चों ने बताया कि विद्यालय में उन्हे गुणवत्ता वाला भोजन नही दिया जाता है। इसी तरह विद्यालय में पढ़ाने वाले शिक्षकों का व्यवहार भी ठीक नही है। विद्यार्थियों ने विरोध करते हुए वॉक आउट कर हॉस्टल बंद कर लिया। सूचना मिलने के बाद विद्यालय के प्राचार्य डीके मेहता ने सभी बच्चों को अपने कक्ष में बुलाकर समझाईश दी है।

वहीं मीडिया से चर्चा करते हुए प्राचार्य मेहता ने खराब भोजन मिलने की बात से इंकार कर कहा कि विद्यालय में कुछ नियम बने है, उसी के अनुरूप संचालन होता है। बच्चे टीनएजर्स है तो कई बार समझ नही पाते है। ज्यादा बड़ा मामला नही है। सभी बच्चों से चर्चा कर समझाईश दी है। सभी बच्चे सहमत है। मामला शांत भी हो गया है। हालांकि स्कूल स्टॉफ का दबी जुबान से प्राचार्य की कार्य प्रणाली को लेकर यहां तक कहना है कि विगत एक वर्ष से ही विद्यालय में ज्यादा समस्याएं हो रही है। ऐसे में विद्यालय में हंगामे होते है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE