BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 17, 2024, 3:15 pm
KHABAR : कलश शोभायात्रा के साथ कथा प्रारंभ, बैंड बाजे के साथ अश्वारोही धर्म ध्वज लिए चल रहे थे, पढे़ खबर 

Share On:-

बड़वानी। श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन नगर के दशहरा मैदान स्थित मृगनयनी गार्डन में शर्मा परिवार ने रखा है। कथा स्वर्गीय कमला शर्मा की पुत्री हेमलता अभय शर्मा की ओर से आयोजित किया गया है। आज यानी शुक्रवार को भव्य कलश शोभायात्रा मां कालिका माता मंदिर से प्रारंभ होकर कथा स्थल मृगनयनी गार्डन तक पहुंची। बैंड बाजे के साथ अश्वारोही धर्म ध्वज लिए चल रहे थे।


जबकि महिलाओं ने सर पर मंगल कलश धारण किया था जबकि कथा के मुख्य यजमान अभय शर्मा व हेमलता शर्मा ने श्रीमद्भागवत ग्रंथ को शिरोधार्य किया था। भक्ति भजनों पर झूमते श्रद्धालु महिला व बालिकाएं चल रही थी व रथ पर पूज्य व्यासजी डोंगरे जी विराजमान थे।


शोभायात्रा का जगह-जगह शीत पेय व खाद्य पदार्थों से स्वागत किया गया। शुक्रवार 17 मई से 23 मई तक चलने वाले इस आयोजन में कथावाचक डोंगरे महाराज सांवरिया मंदिर बड़वानी के मुख से कथा का रसपान कराया जाएगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक चलेगी। इस भक्तिमय आयोजन का लाभ लेने की अपील आयोजकों ने श्रद्धालुओं से की है।


भागवत का बताया महात्म्य
कथा के पहले दिन पंडित डोंगरे जी ने श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का महत्व प्रतिपादित करते हुए इसके मूल्यों का जीवन पर क्या प्रभाव है बताया। उन्होंने कहा कि जीवन मे सत्संग से है सांसारिक सुख व आंनद के साथ प्रभु भक्ति को प्राप्त किया जा सकता है।


भौतिक सुख क्षणिक आनंद देते है। जबकि भक्ति व भजन परमानंद का सुख देते है। संगीत मय कथा के दौरान भक्ति भजनों के साथ सुंदर तरीके से कथा प्रसंग का व्याख्यान व्यास पीठ से किया गया। कथा के विराम पर आरती कर प्रसादी का वितरण हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE