BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 16, 2024, 12:07 pm
BIG NEWS : गौ माता का टुटा पैर, लगी खबर तो दौड़ा गौ रक्षा दल, अब नागौर में हो रहा उपचार, मुक पशु की मदद में उठे हाथ, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर 

Share On:-

सरवानिया महाराज। जिला मुख्यालय से महज बीस किलोमीटर दूर स्थित जावद परगना की नगर परिषद सरवानिया महाराज के गौ सेवको ने एक बार फिर पीड़ित गौ वंश की सेवा के लिए आगे आकर मुक पशु के दर्द को समझा। सरवानिया महाराज से सात किलोमीटर की दूरी पर बसा ग्राम धामनिया, जहां पिछले दो दिन से एक गाय का पैर पुरी तरह से टूटा हुआ था और गाय दर्द से कराह रही थी। ग्राम धामनिया के पशु प्रेमियो द्वारा गौ रक्षा दल सरवानिया महाराज को सूचना दी गई। तत्काल गौ रक्षा द्वारा अपना निजी वाहन से गौ माता को धामनिया से सरवानिया महाराज अपने निजी स्थान पर उसका दो दिन से इलाज किया गया, किंतु सुधार नहीं होने पर गौ रक्षा दल से तहसील अध्यक्ष और गौ सेवको द्वारा नागौर राजस्थान गौशाला विश्व स्तरीय गौ चिकित्सालय संपर्क किया गया। नागौर की विश्व प्रसिद्द गौ शाला के संचालक द्वारा गौ माता का पूरा इलाज और पूर्ण रूप से स्वस्थ पूर्ण रूप से ध्यान रखने का आश्वासन दिया। गौ रक्षा दल सरवानिया महाराज द्वारा दिनांक 15 मई 2024 को शाम 05 बजे नागौर राजस्थान के लिए निकल गए। 12 घंटे का सफर तय करके गाय का उपचार विश्व स्तरीय चिकित्सालय नागौर में प्रारंभ किया गया। जहां पर बेहतरीन व्यवस्था काबिल तारीफ है। बीमार गौ माता को फिल्टर आरओ का पानी पिलाया जाता है।
बजट का था अभाव तो मदद को उठे हाथ- 
गौ रक्षा दल के पास बजट का अभाव था जिसके कारण गौ माता का पैर का ऑपरेशन हो पाना संभव नहीं था। ऐसे में गौ रक्षा दल के निवेदन पर नगर सहित आसपास के सेंकड़ों दानदाताओं द्वारा गो सेवको द्वारा अधिक से अधिक दान का सहयोग किया गया। नगर में आयेदिन गौ माता पर हो रहे अत्याचार तथा दुर्घटना तथा छोटे-छोटे बछड़े को नगर के कुत्तों द्वारा शिकार कर नोच नोच के खा जाते है गौ रक्षा दल द्वारा गो माता के उपचार के लिए थोड़ी सी जगह चाही गई वो भी आज तक कोई सुनने तथा ना ही कोई ध्यान देने को तैयार हैं। नगर में गौ उपचार केंद्र गौ माता की सेवा के लिए अच्छा स्थान का इलाज पूर्ण रूप से किया जा सके के लिए अधिक से अधिक दान करे आप सभी को सहयोग की आवश्यकता है। 
जारी है नागौर में पीड़ित गो वंश का उपचार- 
पैर से घायल गो माता का उपचार अब नागौर के विश्व स्तरीय गो चिकित्सालय में चल रहा है जहां सेवक एवं डाक्टर लगातार निगरानी कर रहे हैं। उम्मीद है कि लोगों की मदद और प्रार्थना से शीघ्र ही गो माता पुनः अपने पैरों पर खड़ी हो सकेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE