बड़वानी। इंद्र भवन परिसर स्थित राम कृष्ण मंदिर में गुरुवार वृंदावन की तर्ज पर फूल बंगला सजाकर भगवान का किया गया। साथ ही रात्रि 10 बजे आरती के बाद भगवान को 56 भोग लगाया जाएगा और प्रसादी का वितरण होगा।
वृंदावन से फूल बंगला सजाने के लिए बड़वानी पहुंचे अर्जुन केवट ने बताया कि हमारी 12 लोगों की टीम इस फूल बंगले को तैयार करने के लिए उत्तर प्रदेश से बड़वानी पहुंची है। हमारे द्वारा देशभर के मंदिरों में फूल बंगले सजाने का काम सालों से किया जा रहा है। बड़वानी में बना फूल बंगला जो विभिन्न किस्मों के फूलों से बनाया गया है। जो अगले 2 दिनों तक फूलों की खुशबू से महकता रहेगा।
संकीर्तन मंडल बड़वानी के सचिव बालकृष्ण गुप्ता ने बताया कि परम पुज्य बालकृष्णदास महाराज की प्रेरणा से यह कार्य हो रहा है। आपकी प्रेरणा से मंदिर में गत कई सालों से संकीर्तन नियमित रूप से हो रहा है।
परम पूज्य महाराज ने बड़वानी प्रवास के दौरान इंद्रभवन स्थित इस रामकृष्ण मंदिर को अभिनव वृंदावन की संज्ञा प्रदान की थी। इसी क्रम में अब वृंदावन की तरह बड़वानी के इस मंदिर में भी भव्य फूल बंगले से सज्जा कराई गई है।
इन फूलों से हुई सजावट
इस फूल बंगले में गेंदा, मोगरा, हरा पत्ता, गुलाब, एंथेनियम, जरबरा, गुलदाउदी, आर्किड, चमेली, टाटा गुलाब, विस्टीरिया, ऐरेका, दिल्ली पत्ती आदि फूलों से मंदिर का भव्य श्रृंगार कर फूल बंगला सजाया गया।