BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 16, 2024, 10:53 am
BIG NEWS : एमपी में दर्दनाक सड़क हादसा, इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, दुर्घटना में एक महिला सहित 8 लोगों की मौत, पढ़े खबर  

Share On:-

धार। इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर बेटमा के पास बुधवार रात करीब 10.30 बजे सड़क हादसा हो गया। फोरलेन पर एक कार खड़े ट्रक में टकरा गई। हादसे में कार सवार एक महिला सहित 8 लोगों की मौत हो गई। गुरुवार सुबह सभी शवों को जिला अस्पताल इंदौर लाया गया। यहां पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक कार सवार आलीराजपुर के बोरी गांव में कार्यक्रम से लौट रहे थे। उन्हें गुना जाना था। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। पुलिस, प्रशासन की टीमें और एंबुलेंस बाद में पहुंचीं।
एएसपी इंदौर रूपेश द्विवेदी ने बताया कुल 9 लोग वाहन में थे। आठ की मौत हो गई है, एक घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डीएसपी उमाकांत चौधरी ने बताया मृतकों में एक पुलिस सिपाही भी शामिल है। वह ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में पदस्थ था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE