मनासा। नगर के कारगिल चोराहे पर शुक्रवार की सुबह 11 बजे संस्था बीआर एजुकेशन सोशल फाउंडेशन द्वारा सकोरा विथ सेल्फी अभियान चलाया गया। जिसके तहत संस्था द्वारा हरी झंडी दिखाकर लोगो को सकोरे वितरित किए। साथ ही बेजुबान पशु पक्षियों के लिए हर समय पानी की व्यवस्था करने को कहा। संस्था द्वारा कारगिल चोराहे से लेकर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए सब्जी मंडी तक करीब 2100 सकोरे वितरित किए व लोगो को जागरूक किया। इस दौरान संस्था के सभी वरिष्ठजन एवं सभी सदस्य मौजूद रहे।