गरोठ। प्रदेश में चल रहे हैं दस्तक अभियान में 5 वर्ष तक के बच्चों की गांव कोटड़ा बुजुर्ग में स्वास्थ्य की जांच की गई। विटामिन ए की दवा पिलाई पानी की कमी ना हो इसके लिए प्रत्येक बच्चे को ओआरएस का पैकेट दिया गया। ओआरएस घोल बनाने की विधि बताई गई। खून की कमी की जांच की गई। दस्त रोग की जांच की गई। निमोनिया बुखार जैसी बीमारी के बारे में समझाया गया। गंभीर कुपोषित बच्चों को एनआरसी सिविल हॉस्पिटल गरोठ में भर्ती कराने के लिए कहा गया।
इस टीम में सीएचओ रघुवीर सिंह, स्वास्थ्य कर्मी जमील मंसूरी, आशा कार्यकर्ता भगत बाई, आंगनबाड़ी सहायिका सोरम बाई उपस्थित रही।