दड़ोली। ग्राम पंचायत क्षेत्र के सभी विभागों के कर्मचारियों द्वारा अपने क्षेत्र मे पदस्थ स्थानंतरित कर्मचारी का विदाई समारोह का आयोजन और उसमे ग्राम पंचायत कि मुख्य भूमिका एक अनुकरणीय पहल है। ये विचार भाजपा के जिला महामंत्री सतीश व्यास ने ग्राम पंचायत भवन पर स्थानंतरित पटवारी अजय सिंह डांगी के बिदाई समारोह के अवसर पर व्यक्त किए।
व्यास ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों का यह मेलजोल पंचायत के विकास की एक नई इबारत लिखेगा। व्यास ने कहा कि कर्मचारीगण जनहितेषी विकास के कार्यों मे उत्साहित होकर कार्य करें।
इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक ग्राम पंचायत दड़ोली के सरपंच प्रवीण नागोरी ने कहा कि पटवारी अजय डांगी ने दो वर्ष के अल्प कार्यकाल मे पंचायत के विकास कार्यों मे उत्साहित होकर सहयोग दिया। क्षेत्र के अन्य कर्मचारी भी इसी प्रकार उत्साहित होकर जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए प्रेरित हो. इसलिए यह आयोजन किया गया। इस आयोजन मे पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत समस्त विभागों के समस्त कर्मचारियों को आमंत्रित किया गया। आयोजन मे स्थानतरित पटवारी डांगी के चोरकुइया बांध सहित अन्य विकास कार्यों मे किए गए सहयोग गिनाए गए। कर्मचारियों की और से दड़ोली सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक राजेंद्र रावल, फारेस्ट विभाग के अशोक बैरागी, शिक्षा विभाग के अम्बालाल मेघवाल, संजय नागोरी, कृषि विभाग के राजेंद्र बैरागी, पशु चिकित्सक दिनेश आर्य, पंचायत विभाग के हंसराज बोहरा, मुकेश खींची, ने भी अपनी बात रखी। इस अवसर पर हल्के मे नवागत पटवारी तुलसीराम खराड़ी का भी स्वागत किया गया।
कार्यक्रम मे क्षेत्र के जनपद सदस्य मांगीलाल भील, सरपंच किशोर पाटीदार जनकपुर, उगामसीह राजपूत कुंडला, अर्जुन जाट नीलिया, रतनगढ़ मण्डल मंत्री नन्दलाल भम्भी, शिक्षक मनोहर लाल राठौर, तुलसीराम मेघवाल, मोहन लाल खाटकीय, स्वास्थ, शिक्षा, आंगनबाडी, वन विभाग, पोस्ट ऑफिस, सहकारी संस्था जिला सहकारी बैंक, आदि सभी विभागों के कर्मचारी चौकीदार प्रदीप गोयल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक भरत सिसोदिया ने किया।