BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर नयागांव स्कूल में.. <<     खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर.. <<     BIG NEWS : अफसर से पटवारी बोले-मेरा वेयरहाउस खाली.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना के 39.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सड़क नहीं तो वोट नहीं, विधायक सकलेचा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : देवास में नीट परीक्षा आज, 2000$ परीक्षार्थी.. <<     KHABAR : विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो में 12वें.. <<     हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सामूहिक.. <<     महूपुरा से निकला सेहरे का जुलूस, ‘या हुसैन-या.. <<     देवास में NEET परीक्षा आज, 2000 से अधिक अभ्यर्थियों.. <<     KHABAR : योग दिवस पर पुलिस कंट्रोल रूम में गूंजा.. <<     देवास में रिश्तों का कत्ल ,तेंदूपत्ता.. <<     नीट पेपर लीक विवाद के बाद नीमच में.. <<     KHABAR : योग दिवस पर संपन्न हुआ भारत विकास परिषद का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मेरा युवा भारत और आयुष विभाग ने दिया योग.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 3, 2023, 3:10 pm
KHABAR : बुलेट पर निकले कलेक्टर, मतदान के लिए शहरवासियों को किया जागरूक, भोपाल से आए रथ को किया रवाना, निकली बाईक रैली, पढे़ खबर  

Share On:-

शाजापुर। इस वर्ष विधानसभा चुनाव होना है जिसके लिए जितने सक्रिय राजनैतिक दल हैं। उतना ही गंभीर जिला प्रशासन भी है, जिनके द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने और मतदाता सूची तैयार करने के साथ और भी कई काम किए जा रहे हैं। बुधवार को भी कलेक्टर खुद बुलेट पर सवार होकर लोगों को मतदान हेतु जागरूक करने निकले।


पिछले दिनो एक रथ भी भोपाल से जिला मुख्यालय पहुंचा है, जिसे पहले तो कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद खुद बुलेट लेकर खुद भी शहर के भ्रमण पर निकल पड़े और लोगों को जागरूक किया। ताकि अधिक से अधिक मतदान हो और लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करें। इस दौरान कलेक्टर ने अपने अमले के साथ पूरे शहर का चक्कर लगाया और लोगों से मतदान में भागीदारी करने की अपील की।

कलेक्टर कन्याल ने बताया कि शहर में मतदान के प्रति लोग जागरूक हैं और अपने मताधिकार का प्रयोग भी करते हैं। उन्होंने बताया कि हमारे यहां का एवरेज मतदान प्रतिशत करीब 82 प्रतिशत है। हम चाहते हैं कि यह और बढ़े और अधिक से अधिक लोग इसमें भागीदार बने। खासकर युवा मतदाता जो 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं, लेकिन उनका नाम मतदाता सूची में नहीं है। ऐसे लोगों को जागरूक करने यह अभियान चलाया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE